अगर है, खून की कमी तो अपनाए ये जरूरी टिप्स, फिर देंखें...

अगर है, खून की कमी तो अपनाए ये जरूरी टिप्स, फिर देंखें असीमित फायदा।

50
0
SHARE

कई बार ऐसा होता है कि पौष्टिक चीजे न खाने की वजह से इंसान के शरीर में हीमोग्लोबिन यानि खून की कमी हो जाती है। ऐसे में इंसान का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। अब जाहिर सी बात है कि जब इंसान के शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून ही नहीं बनेगा, तो इंसान का शरीर कई बीमारियों से घिर ही जाएगा।

इसलिए अगर आपके शरीर में भी खून की कमी है तो आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे सेवन से आपके शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाएगी और आपका शरीर कई तरह की बीमारियों से भी बचा रहेगा।

यक़ीनन इन स्वादिष्ट चीजों को खाने के बाद आप खुद भी अच्छा महसूस करेंगे। गौरतलब है कि अगर आप लगातार इन चीजों का सेवन करेंगे, तो आपके शरीर में महज पंद्रह दिनों में ही खून की कमी दूर हो जाएगी। जी हां इससे आपके शरीर में लगातार नया खून बनने लगेगा।

वैसे भी इसमें कोई शक नहीं कि एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए व्यक्ति के शरीर में खून की पूरी मात्रा का होना बेहद जरुरी है। तो चलिए अब आपको उन चीजों के बारे में बताते है जिनके सेवन से आपके शरीर में खून की कमी पूरी हो जाएगी।

१. चुकंदर.. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम चुकंदर का आता है। अब यूँ तो आज के समय में लोग चुकंदर का इस्तेमाल कम ही करते है, लेकिन हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। जी हां यह एक ऐसा फल है जो खून की मात्रा को बहुत तेजी से बढ़ाता है।

बता दे कि अगर आप लगातार इस फल का सेवन करेंगे तो इससे आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी कुछ ही दिनों में पूरी हो जाएगी। यहाँ तक कि अगर आप इसका हलवा बना कर खाएंगे तो इससे आपके शरीर में खून की मात्रा तीन गुना ज्यादा तेजी से बढ़ेगी। इसलिए अगर हो सके तो आज से ही इस फल का सेवन करना शुरू कर दीजिये।

२. अंजीर.. इसके बाद हम अंजीर की बात करते है। अब ये तो सब को मालूम ही होगा कि यह फल हमारे शरीर के लिए कितना लाभकारी होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह एक ऐसा फल है, जिसे खाने से न केवल शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, बल्कि इससे शारीरिक कमजोरी भी दूर हो जाती है है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस फल को खाने के केवल फायदे ही फायदे है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस फल को रात को भिगो कर सुबह के समय इसका सेवन करते है, इससे खून की मात्रा ज्यादा तेजी से बढ़ती है।

३. अनार.. बरहलाल इस फल के बारे में तो आप सब बखूबी जानते ही होंगे। जी हां इस फल के रंग से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फल खून की कमी को पूरा करने में कितना ज्यादा मददगार है। गौरतलब है कि अनार के दाने खाने से शरीर में खून की मात्रा काफी तेजी से बढ़ती है। इसलिए अगर आपको कभी ऐसा लगे कि आपके शरीर में खून की कमी है या आपको कमजोरी महसूस हो रही है तो इस फल का सेवन जरूर करे।

बरहलाल हमें यकीन है कि इन फलो के सेवन से आपका शरीर हमेशा स्वस्थ और एकदम चुस्त दरुस्त बना रहेगा।