अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग।

85
0
SHARE

अमेरिका के कैलिफोर्निया के बार में एक बंदूकधारी के अचानक अंधाधुंध फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई। इस फायरिंग में 13 लोग मारे गए हैं।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बार में अचानक अंधाधुंध फायरिंग से अफरातफरी मच गई। इस फायरिंग में गनमैन सहित 13 लोगों के मारे जाने की खबर है।

न्‍यूज एजेंसी एपी से मिली जानकारी के अनुसार गोली चलाने की घटना बुधवार की देर रात की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर ने कई राउंड गोलियां चलाई है।

पुलिसकर्मी ने बताया कि यह गोली बॉर्डरलाइन बार में चली है। यह बार लॉस एंजेलिस से करीब 40 मील की दूरी पर है। इस घटना में करीब 30 राउंड फायर करने की बात सामने आ रही है। अचानक हुए इस हमले के चलते भगदड़ मच गई।

वेंचुरा काउंटी स्टार के मुताबिक यह गोली सेमीऑटोमेटिक बंदूक से चलाई गई है। एक प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि हमला करने वाले हमलावर के हाथ में बंदूक थी जिससे वो लगातार गोलियां चला रहा था। उस हमलावर के पास ग्रेनेड भी था।

प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर ने गोली चलाने से पहले वहां स्‍मोक बम फेंका। इसके बाद उसने फायरिंग शुरू कर दी। वहां मौजूद लोग कुर्सी फेंक कर उसे किसी तरह रोकना चाह रहे थे लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

हमलावर के हुलिया के बारे में बताया कि उसने एक काला जैकेट के साथ चश्‍मा लगा रखा था। वहीं दूसरे प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि उसने स्‍मोक बम फेंक कर लोगों को उलझा दिया और डांस फ्लोर पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में ना जाने कितनी जिंदगियां खत्‍म हुईं होंगी। यह घटना रात करीब 11:20 के करीब की है।