काँग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को भारी पड़ा ये काम करना, जानिए...

काँग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को भारी पड़ा ये काम करना, जानिए पूरी खबर के बारे में।

139
0
SHARE

Lok Sabha Election 2019: कंप्यूटर बाबा का हठयोग अब दिग्विजय सिंह को पड़ा महंगा

Lok Sabha Election 2019 कंप्यूटर बाबा का हठयोग करना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को महंगा पड़ गया है। इस कार्यक्रम में हुआ पूरा खर्च उनके चुनाव खर्च खाते में जोड़ा जाएगा।

Lok Sabha Election 2019, कंप्यूटर बाबा का हथयोग करना कांग्रेस उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को महंगा पड़ गया है।

जानकारी अनुसार इस कार्यक्रम में हुआ पूरा खर्च दिग्विजय सिंह के चुनाव खर्च खाते में जोड़ा जाएगा। बता दें कि बुधवार को कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में सैकड़ों साधु-संतों ने भोपाल में हठयोग किया था।

इसमें साढ़े चार लाख रुपये का खर्च आया था। यही नहीं, भाजपा के शिकायत पर आचार संहिता के उल्लंघन मामले में कंप्यूटर बाबा को नोटिस जारी किया गया है।

गौरतलब है कि इसे धार्मिक कार्यक्रम बताकर संत समागम की अनुमति ली गई थी, लेकिन दिग्विजय इस कार्यक्रम में पहुंच गए। इससे यह कार्यक्रम राजनैतिक हो गया। इसके बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कंप्यूटर बाबा को नोटिस जारी किया।

इसके साथ ही कार्यक्रम का पूरा खर्च दिग्विजय सिंह के खाते में जोड़ने का फैसला किया गया है। प्रेक्षक द्वारा करवाई गई वीडियोग्राफी देखकर कार्यक्रम का खर्च साढ़े चार लाख रुपये आंका गया है।