काफी समय बाद सामने आया कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी का बयान।

काफी समय बाद सामने आया कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी का बयान।

144
0
SHARE

पीएम का नाम लिए बिना सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि कुछ लोग काम करते हैं और कुछ लोग श्रेय लेते हैं।

कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने पीएम का नाम लिए बिना मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि कुछ लोग काम करते हैं और कुछ लोग श्रेय लेते हैं।

सोनिया गांधी ने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व ऐसा है कि लगता है जैसे वे बुद्धिमान ही पैदा हुए थे। एक दशक लंबे अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भारत ने सबसे ज्यादा आर्थिक प्रगति दर देखी थी।

जब वे पीएम बने थे उस समय यह बिल्कुल किनारे पर थी लेकिन कुछ ही महीनों में अपनी नीतियों के दम पर इन्होंने उसे गिरने से संभाल लिया।

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार वितरण समारोह में सोनिया ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कभी अपना प्रचार नहीं किया।

उन्होंने कभी किसी काम का श्रेय नहीं लिया। कार्यक्रम में सोनिया कई बार मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी की तुलना करती दिखीं।

सोनिया गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह वे शख्स रहे हैं, जिन्होंने इंदिरा गांधी के साथ डेढ़ दशक तक काम किया. ये बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नहीं, खुद की तारीफ करने वाले इंसान नहीं हैं। मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए सोनिया ने कहा कि उन्होंने कभी भी खुद के लिए कुछ नहीं मांगा।

बाद में देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने भारत के लिए दुनिया भर में सम्मान अर्जित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले कई वर्षों तक हम मनमोहन सिंह की सलाह और मार्गदर्शन लेते रहेंगे।