केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कंसा हास्य व्यंग, जानिए पूरी...

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कंसा हास्य व्यंग, जानिए पूरी खबर के बारे में।

59
0
SHARE

एक बार फिर कई बार तरह इस बार भी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर चुनाव सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस में दूल्हे का पता नहीं है और बारात लेकर निकल गई है। यह स्थिति बिना दूल्हे की बारात जैसी ही है।

राजनाथ सिंह ने धौलपुर में राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अशोक शर्मा और जयपुर शहर में आमेर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सतीश पूनियां तथा विराट नगर से फूलचंद भिंडा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में सिर्फ जाति-धर्म की राजनीति कर भाई को भाई से लड़ाया है। कांग्रेस पार्टी नेतृत्व विहीन चुनाव लड़ रही है। जिसके मुख्यमंत्री पद के चेहरे का कोई पता नहीं है। कांग्रेस ने बारात तो निकाल ली। लेकिन दूल्हे का पता नहीं है। जब कांग्रेस मुख्यमंत्री का चेहरा स्पष्ट कर देगी, तभी यह पार्टी विखंडित हो जाएगी।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि आज सरकार द्वारा भारतीय सेना को खुली छूट दे दी गई है। देश में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए किसी भी हाल में बाहरी शक्तियों को मजबूत नहीं होने दिया। राजनाथ ने कहा राजस्थान में हर बार सरकार बदलने की परंपरा है।

इस मिथक को तोड़ने का काम किया भाजपा के शीर्ष और कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत कर चुके हैं और अबकी बार वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाकर इस मिथक को तोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आपकी नाराजगी पार्टी प्रत्याशी से हो सकती है।

लेकिन देशहित में सारे मतभेद व मनमुटाव भुलाकर भाजपा को वोट दें। वहीं, सभा में मौजूद केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कमल का निशान और पीएम नरेंद्र मोदी को देखकर पार्टी को वोट दें।