केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी हुए बेहोश, जानिए पूरी...

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी हुए बेहोश, जानिए पूरी खबर के बारे में।

83
0
SHARE

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच बेहोश होकर मंच पर गिर गए। कार्यक्रम में दौरान वह मंच पर खड़े हुए तभी एकाएक बेहोश होकर गिरने लगे, मंच पर आसपास खड़े अन्य लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला। उनको गिरता देख वहां अफरातफरी मच गई। फिलहाल जानकारी के मुताबिक उनकी हालत सही बतायी जा रही।

दरअसल महाराष्ट्र के अहमदनगर में महात्मा फुले कृषि कॉलेज के दीक्षांत समारोह चल रहा था, इस कार्यक्रम में केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी बुलाया गया था। मंच में उनके बगल में महाराष्ट्र के राज्यपान सी विद्यासागर राव भी मौजूद थे। जैसे ही केंद्रीय मंत्री खड़े हुए धीरे धीरे वह बेहोश होने लगे, उनको गिरता देख राज्यपाल ने तुंरत पकड़ा।

संभावना जताई जा रही है बताया जा रहा है कि शुगर की कमी के कारण नितिन गडकरी को अचानक चक्कर आ गए। गडकरी को तुरंत पानी पिलाया गया और पेड़ा खिलाया गया। बीते दिनों से उनका कार्यक्रम लगातार व्यस्त रहा है।