खुलासा : पुल हादसे पर ममता बनर्जी की सरकार आई निशाने पर।

खुलासा : पुल हादसे पर ममता बनर्जी की सरकार आई निशाने पर।

83
0
SHARE

रूपा गांगुली ने हादसे के लिए ममता को ठहराया जिम्मेदार, कहा- शहर के कई पुलों की हालत जर्जर

रूपा गांगुली ने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते समय पर पुल नहीं बना।

कोलकाता के दक्षिण हिस्से में माजेरहाट पुल का एक हिस्सा मंगलवार को ढह गया। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

कोलकाता के दक्षिण हिस्से में माजेरहाट पुल का एक हिस्सा मंगलवार को ढह गया। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि अलीपुर इलाके में इस पुल के ढह जाने पर कुछ वाहन भी उसकी चपेट में आ गए।

अग्निशमन, पुलिस, एनडीआरएफ के कर्मी बचाव कार्य में लगे हैं।
उधर, इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता रूपा गांगुली ने कहा कि शहर के कई पुलों की हालत खराब है। भ्रष्टाचार के चलते समय पर पुल नहीं बना।

उधर, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोलकाता में बेगुनाहों की जान जा रही है। कोलकाता में कई पुलों को लेकर चेतावनी दी थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। बंगाल में सिंडीकेट से ममता बनर्जी मिली हुई हैं।

ममता सरकार के मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा कि छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, भीड़भाड़ वाले अलीपुर इलाके में दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं। ढहे हुए पुल के नीचे कई कारें दबी हुई हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पहली प्राथमिकता घायलों और फंसे हुए लोगों को बचाना है। इस इलाके में आसपास में कई निर्माणाधीन भवन हैं।

एक चश्मदीद के अनुसार मलबे के नीचे एक मिनीबस और एक निजी कार में कुछ लोग फंसे हुए हैं। अग्निशमन, पुलिस, एनडीआरएफ के कर्मी बचाव कार्य में लगे हैं।

उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इस समय पर दार्जलिंग में हैं। उनका कहना है कि वह कोलकाता जल्दी से जल्दी पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

ममता ने कहा, “हम बहुत चिंतित हैं। जैसे ही हादसे की जानकारी मिली बचाव दल को मौके पर भेजा है। हम जल्द से जल्द वापस कोलकाता पहुंचना चाहते हैं। शाम को कोई फ्लाइट नहीं है, इसलिए नहीं पहुंच पा रहे।” ममता ने यह भी कहा कि हमारा मुख्य फोकस अभी राहत एवं बचाव कार्य पर है। हादसे की जांच बाद में की जाएगी।