खुलासा : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बड़ी साजिश का हुआ पर्दाफाश,...

खुलासा : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बड़ी साजिश का हुआ पर्दाफाश, पुलिस के हाथ लगी कामयाबी।

74
0
SHARE

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे एक शख्स की जेब से जिंदा कारतूस मिलने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफतार कर लिया गया है। यह पूरी घटना सोमवार सुबह की है।

पुलिस ने शख्स आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान इमरान नाम के शख्स के रूप में हुई है। उसके जेब से कारतूस तब मिली जब वह सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचा था और उसकी चेकिंग हो रही थी।

चेकिंग के दौरान जब उसकी जेब से कारतूस मिला तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद जांच में खुलासा हुआ कि वह उन मुस्लिम मौलवियों के ग्रुप के साथ था जो मुख्यमंत्री के पास अपनी सैलरी बढ़ाने की गुहार लगाने के लिए गया था। उनकी सीएम से गुहार थी कि वह वक्फ बोर्ड को उनकी सैलरी बढ़ाने के लिए कहें।

पुलिस ने बताया कि मौलवी इमरान को वह गोली मस्जिद के दानपात्र में मिली थी और उसने उसे अपनी जेब में रख लिया था और बाद में जेब से निकालना भूल गया। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री आवास पर गहन जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को इमरान के पर्स से ।32 बोर की एक जिंदा गोली मिली। गिरफ्तारी के बाद उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। सिविल लाइंस पुलिस थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर (273/18 U/s-25/54/59) दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।