जिस देश ने किया था बैन, उसी देश में हुए ऑस्कर के...

जिस देश ने किया था बैन, उसी देश में हुए ऑस्कर के लिए नामांकित।

67
0
SHARE

इरफान खान स्टारर डूब (फूलों की सेज नहीं) को बांग्लादेश ने आधिकारिक रूप से ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भेजने का फैसला लिया है।

वहीं इस पर हॉलीवुड की रिपोर्ट के अनुसार मुस्तफा सरवर फारूखी के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर शुरूआत में बांग्लादेश में प्रतिबंध लगाया गया था हांलेकि, अब यह 91वें अकादमी पुसस्कारों में विदेशी भाषा में बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में मुकाबला करेगी।

बांग्लादेश के दिवंगत खक और फिल्म निर्माता हुमायूं अहमद के जीवन पर बने होने की खबरों के कारण डूब विवादों में रही थी। फारूक ने फिल्म के जीवनी पर आधारित होने से इनकार किया था।

बाद में बांग्लादेशी सेंसर बोर्ड ने उसे मंजूरी दे दी थी। 27 अक्टूबर , 2017 को इसे रिलीज किया गया था। फिल्म में खान मुख्य भूमिका में है।

भारतीय कलाकरार पाणों मित्रा और नुसरत इमरोज तिशा और बांग्लादेशी कलाकार रूपकैया प्राची अन्य भूमिकाओं में है। ऑस्कर अवार्ड समारोह का आयोजन 24 फरवरी 2019 को होना है।
बता दें कि इरफान खान नें 05 मार्च को बताया था कि वह एक बेहद दुर्लभ बीमारी का शिकार हो गए है।

जबसे इसफान ने अपनी इस बीमारी के बारे में बताया था, तभी से उनके फैन्स से लेकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं मांगनी शुरू कर दी थी।

यह ट्यूमर शरीर में हार्मोन पैदा करने वाले हिस्सों में पनपता है, जो एक रेयर डिजीज है। यह ट्यूमर बिनाइन (घातक नहीं) और मैलिग्नेंट (प्राणघातक यानी कैंसर) दोनों में से कोई भी हो सकता है।

इरफान ने अपनी बीमारी के बारे में ट्विटर पर एक संदेश शेयर किया था। उन्होने लिखा, अनिश्चितता हमें समझदार बनाती है। और मेरे न्यूरों एंडोक्राइन ट्यूमर हुआ है।

अभी तक यह जज्ब करना थोड़ा मुश्किल था लेकिन आप सब के प्यार ने मुझे हिम्मत दी है। इरफान खान हिन्दी, अंग्रेजी फिल्मों, व टेलीविजन के एक अभिनेता है।

उन्होने द वारियर, मकबूल, हासील, द नेमसेक, रोग, पान सिंहतोमर, हिंदी मीडियम, करीब-करीब सिंगल जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिलम के लिए उन्हें वर्ष 2004 का फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

वह बॉलीवुड की 30 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके है। इरफान ने टेलीवीजन की दुनिया में भारत एक खोज,सारा जहां हमारा, चंद्रकांता और श्रीकांत जैसे धारावाहिकों में भी काम किया है।

इरफान खान हॉलीवुड में भी एक जाना पहचाना नाम है। वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलयनेयर और द अमेजिंग स्पाइडर मैन, जुरासिक वर्ल्ड फिल्मों में भी काम कर चुके है।

2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया है। 60 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया।