देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें फिर बढ़ी, भारत सरकार के लिए...

देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें फिर बढ़ी, भारत सरकार के लिए चिंता का विषय।

73
0
SHARE

तेल कीमतें लगातार 10वें दिन बढ़ीं, मुंबई में पेट्रोल 86.72 रुपए; केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी घटाने को तैयार नहींमेट्रो शहरों में पेट्रोल 16 से 17 पैसे और डीजल 19 से 20 पैसे तक महंगा हुआ।

पेट्रोल और डीजल के दाम मंगलवार को नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचे। तेल कंपनियों ने लगातार 10वें दिन कीमतें बढ़ाईं। विपक्ष के नेता पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी घटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार इसके लिए तैयार नहीं है।

वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि क्रूड महंगा होने और रुपए में गिरावट की वजह से तेल कंपनियां दाम बढ़ा रही हैं। सरकारी योजनाओं पर खर्च को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी से समझौता नहीं किया जा सकता। चुनावी साल में इसे घटना ही विकल्प नहीं है।

मेट्रो शहरों में पेट्रोल 16 से 17 पैसे और डीजल 19 से 20 पैसे तक महंगा हुआ। मुंबई में पेट्रोल 16 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 86.72 रुपए हो गया, जो किसी भी मेट्रो शहर में अब तक का सबसे ज्यादा रेट है। वहीं, दिल्ली में पेट्रोल 79.31 रुपए और डीजल 71.34 रुपए प्रति लीटर हो गया।

अभी केंद्र सरकार एक लीटर पेट्रोल पर 19.48 और डीजल पर 15.33 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतें कम होने के बावजूद नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के बीच पेट्रोल पर ड्यूटी 11.77 और डीजल पर 13.47 रुपए बढ़ाई गई।

सरकार ने सिर्फ अक्टूबर 2017 में इसे दो रुपए प्रति लीटर घटाया। जबकि चार साल में पेट्रोल उत्पादों पर ड्यूटी से होनी वाली कमाई दोगुनी हो चुकी है। नवंबर 2014 में यह 99,184 करोड़ थी, जो अब 1,84,091 करोड़ रुपए हुई।

मेट्रो शहरों में पेट्रोल

शहर सोमवार को रेट (रुपए/लीटर) मंगलवार को रेट (रुपए/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 79.15 79.31 16 पैसे
कोलकाता 82.06 82.22 16 पैसे
मुंबई 86.56 86.72 16 पैसे
चेन्नई 82.24 82.41 17 पैसे

मेट्रो शहरों में डीजल

शहर सोमवार को रेट (रुपए/लीटर) मंगलवार को रेट (रुपए/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 71.15 71.34 19 पैसे
कोलकाता 74.00 74.19 19 पैसे
मुंबई 75.54 75.74 20 पैसे
चेन्नई 75.19 75.39 20 पैसे

टैक्स घटे तो पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा: कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल को जीएसटी में शामिल करने की मांग की। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा, केंद्र सरकार राज्यों को जिम्मेदार ठहरा रही है। भाजपा भूल जाती है कि 19 राज्यों में उसकी सरकार है।

एक उच्च अधिकारी ने कहा कि रुपए की गिरावट से इंपोर्ट महंगा हो गया। इस वजह से सरकार को लगता है कि चालू खाते का घाटा लक्ष्य से ऊपर चला जाएगा। इसलिए, वह नहीं चाहती कि एक्साइज ड्यूटी घटाकर वित्तीय घाटा उठाए।

3 महीने में बढ़ोतरी का दूसरा लंबा दौर: तेल कंपनियां 26 अगस्त से लगातार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा रही हैं। इससे पहले 14 मई से 29 मई तक लगातार 16 दिन तक इजाफा किया था। 29 मई को रेट सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए। उसके बाद अब ये फिर से नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।

10 दिन में कितना महंगा हुआ पेट्रोल?

शहर 26 अगस्त से 4 सितंबर तक बढ़ोतरी
दिल्ली 1.63 रुपए
कोलकाता 1.60 रुपए
मुंबई 1.63 रुपए
चेन्नई 1.72 रुपए