बड़ा खुलासाः जम्मू कश्मीर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोद का सामने आया...

बड़ा खुलासाः जम्मू कश्मीर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोद का सामने आया नया तरीका।

62
0
SHARE

जम्मू और कश्मीर में इन दिनों आतंकी हथियारों की सप्‍लाई के लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके कई मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार दोपहर सायमा अपने घर से एक डॉक्टर के जाने का कहकर निकली।

सायमा की मां नसीमा ने उससे यह मानते हुए कुछ नहीं पूछा कि वह डॉक्टर के यहां जा रही होगी। नसीमा ने कहा, उसे स्किन अलाइनमेंट से जुड़ा कोई इलाज कराना था और उन्होंने सायमा से यह नहीं पूछा कि वह कहां और किस डॉक्टर के पास जा रही है।

29 वर्षीय सायमा शाम तक वापस नहीं आई। शाम तक बेटी के घर वापस न आने के चलते परेशान थीं। इसके बाद नसीमा के बेटे ने फोन कर के जानकारी दी कि सायमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि उन्हें सायमा से 20 ग्रेनेड, 365 बुलेट मिले हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि सायमा एक जांच कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि उन्हें कुछ खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि आतंकियों के ऑन ग्राउंड वर्कर्स (OGW) का मूवमेंट हो रहा है। पुलिस के मुताबिक जिस कार से सायमा को गिरफ्तार किया गया वह उत्तर कश्मीर से आ रही थी।

गाड़ी की जांच श्रीनगर के लवायपोरा में की गई। महिला विस्फोटक और गोला बारूद दक्षिण कश्मीर में देने जा रही थी। बताया जाता है कि लगभग एक दशक के बाद आतंकी महिलाओं के जरिए हथियार सप्‍लाई कर रहे हैं।

कश्मीर से OGW की गिरफ्तारी सामान्य बात है लेकिन महिला के पास से विस्फोटक और गोलाबारूद बरामद होना, नये किस्म का मामला है। सायमा का परिवार भी उसकी गिरफ्तारी की खबर से चौंक गया। वह इस पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि उनकी बेटी इन सभी में शामिल होगी। सायमा के की गिरफ्तारी के बाद उसके दो भाइयों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।