ब्रेकिंग न्यूजः नीरव मोदी, विजय माल्या के बाद देश से भागा एक...

ब्रेकिंग न्यूजः नीरव मोदी, विजय माल्या के बाद देश से भागा एक और डिफॉल्टर।

67
0
SHARE

नीरव मोदी, विजय माल्या के बाद गुजरात कारोबारी नितिन संदेसरा ने लगाई बैंको को 5 हजार करोड़ की चपत, देश से भागा

भारत से हजारों करोड़ का गबन करके भागे शराब कारोबारी विजय माल्या, डायमंड कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के बाद गुजरात के स्टर्लिंग बायोटेक के मालिक नितिन संदेसरा के भी करोड़ों का चूना लगाने की खबरें सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि नितिन संदेसरा पर 5000 करोड़ रुपये का बैंक घोटाले का आरोप है। जो फिलहाल नाइजीरिया भाग गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले खबरे थी कि नितिन संदेसरा दुबई में हैं.

डायमंड कारोबारी नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और किंगफिशर मालिक विजय माल्या के बाद बैंको को करोड़ो की चपत लगाने और देश छोड़कर भागने में गुजरात के एक और व्यापारी का नाम जुड़ गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टर्लिंग बायोटेक के मालिक नितिन संदेसरा पर बैंकों से 5000 करोड़ों रुपये का घोटाला करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि नितिन संदेसरा दुबई में नहीं बल्कि नाइजीरिया भाग गए हैं। बतौर मीडिया सोर्स, नितिन संदेसरा, भाभी दीप्तिबेन संदेसरा और उनका परिवार नाइजीरिया में छिपे हुए हैं।

इस मामले में ईडी और सीबीआई बिजनेसमैन नितिन संदेसरा के छिपे होने का पता लगा रही है। हालांकि नितिन संदेसरा के नाइजीरिया होने की खबर की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि मीडिया में हाल में ही सामने आया था कि कारोबारी नितिन को दुबई में यूएई अथॉरिटी ने हिरासत में लिया है लेकिन फिर बाद में पता चला कि यह खबर गलत है।

जिसके बाद एक बार फिर माना जा रहा है कि कारोबारी नाइजीरिया में छिपा हुआ है। यदि यह खबर सही है कि कारोबारी नाइजीरिया में छिपा है तो उन्हें भारत वापस लाना मुश्किल होगा क्योंकि इस देश के साथ भारत का प्रत्यर्पण समझौता नहीं है।

गौरतलब है कि नितिन संदेसरा ने दवा बेचने के अलावा तेल, रियल एस्टेट जैसे कंपनी में कारोबार करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नाइजीरिया में नितिन संदेसरा के तेल के कुएं होने की बात भी कही जा रही है।

इनका व्यापार भारत के अलावा नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, अमेरिका जैसे कई देशों में फैला हुआ है। गौरतलब है कि देश को 9000 करोड़ों का चूना लगाकर भागे शराब कारोबारी विजय माल्या इन दिनों लंदन में हैं। हाल में ही विजय माल्या ने देश में यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि उन्होंने देश छोड़ने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी।

वहीं इस मामले पर 5 हजार करोड़ के इस घोटाले की आंच कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल तक भी जा रही है। रिपोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि अहमद पटेल के घर कुरियर के माध्यम से कथित तौर पर 25 लाख से 23 हजार रुपये मदर टेरेसा क्रिसेंट पते पर भेजे गए।

दरअसल यह एडरेस कांग्रेस नेता अहमद पटेल का आधिकारिक पता है। इस केस में अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल, दामाद इरफान सिद्दकी का नाम भी जुड़े होने की आशंका है।