बड़ी खबर : एअर इंडिया का स्टॉफ हुआ हड़ताल पर, जानिए पूरी...

बड़ी खबर : एअर इंडिया का स्टॉफ हुआ हड़ताल पर, जानिए पूरी खबर के बारे में।

66
0
SHARE

हड़ताल पर गए एअर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ, मुंबई में कई फ्लाइट्स लेट।

ये कर्मचारी एअर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ हैं जो एअर इंडिया ट्रासपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIATSL) के लिए काम करते हैं।

एअर इंडिया में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स आज देर से चल रही हैं। ये कर्मचारी देर रात से हड़ताल पर हैं। इनका आरोप है कि उन्हें दीवाली बोनस नहीं दिया गया है।

ये कर्मचारी एअर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ हैं जो एअर इंडिया ट्रासपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIATSL) के लिए काम करते हैं।

हड़ताल का असर मुंबई से आने और जाने वाली दोनों तरह की फ्लाइट पर पड़ा है। एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि हालात पर हमारी नजर है। फ्लाइट्स में देरी कम हो इसके लिए हम लगातार कोशिशें कर रहे हैं। घरेलू उड़ानों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि मुंबई से एयर इंडिया की 24 उड़ानें लेट हैं। इसमें 8 घरेलू और 16 अंतरराष्ट्रीय उड़ाने प्रभावित हुए हैं।

वहीं एअर इंडिया की और से अब कहा जा रहा है कि स्थाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगा दिया गया है। केवल सुबह की कुछ उड़ानों में देरी हुई थी। अब स्थिति नियंत्रण में है।