भाजपा में शामिल हुआ एक नया दिग्गज, जानने के लिए पढ़ें।

भाजपा में शामिल हुआ एक नया दिग्गज, जानने के लिए पढ़ें।

58
0
SHARE

इसरो के पूर्व प्रमुख माधवन नायर भाजपा में शामिल हो गए हैं। केरल के त्रिवेंद्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पार्टी की सदस्याता ग्रहण कराई।

इसरो के पूर्व प्रमुख माधवन नायर भाजपा में शामिल हो गए हैं। केरल के त्रिवेंद्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

माधवन अंतरिक्ष आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही वे इसरो के सचिव पद पर भी कार्यरत रहे थे। 1998 में उन्हें पद्म भूषण और 2009 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

केरल के तिरुवनंतपुरम में रहने वाले माधवन ने 1966 में केरल विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि ग्रहण की और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इसरो के अध्यक्ष पद को संभालने से पहले उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की। उनके कार्यकाल के दौरान इसरो ने 25 सफल मिशन पूरे किए जिनमें र्टोसैट-1, हैमसैट-1, इन्सैट-4ए, पीएसएलवी-सी5, जीएसएलवी-एफ़1 से लेकर पीएसएलवी-12, पीएसएलवी- C14 और ओशनसैट-2 तक कई और भी शामिल हैं।

दरअसल, नायर पिछले कई महीनों से भाजपा के कार्यक्रमों में मौजूदगी दर्ज करा रहे थे। ऐसे में नायर के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पहले से लगाई जा रही थी।

उन्होंने कहा, ‘विकास के लिए मोदीजी के विचारों में मेरी रुचि है। हालांकि, भाजपा के लिए बहुत कम समय के लिए काम किया। अब अमित शाह ने आधिकारिक तौर पर मुझे मौका दिया।’