भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी।

भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी।

62
0
SHARE

नई राजधानी हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट-भोपाल के रास्ते मुंबई सीएसटी के बीच चलेगी। लंबा रूट होने के कारण ट्रेन को मुंबई पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा।

दिल्ली से मुंबई के बीच एक और राजधानी चलाने की तैयारी है। ट्रेन का टाइम टेबल तैयार कर लिया गया है और अगले कुछ दिनों में इसे चलाने की घोषणा कर दी जाएगी।

इससे पहले दो और राजधानी नई दिल्ली से मुंबई के बीच चलती है। नई राजधानी ट्रेन का नंबर 22221/22222 होगा। 19 जनवरी को रेलमंत्री पीयूष गोयल सीएसटी मुंबई से इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

नई राजधानी हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट-भोपाल के रास्ते मुंबई सीएसटी (छत्रपति शिवाजी टर्मिनल) के बीच चलेगी। लंबा रूट होने के कारण ट्रेन को मुंबई पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा।

20 घंटे 15 मिनट में यह मुंबई से दिल्ली के बीच का सफर पूरा करेगी। जबकि मुंबई राजधानी 15.50 मिनट और अगस्त क्रांति राजधानी 16.54 घंटे में दिल्ली से मुंबई की दूरी तय करती है। अधिकारियों का कहना है कि इस समय सप्ताह में एक दिन हजरत निजामुद्दीन से मुंबई एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) के बीच वातानुकूलित एक्सप्रेस चलती है।

इसी ट्रेन को राजधानी एक्सप्रेस में बदलने की योजना है। यह सप्ताह में दो दिन चलेगी। हजरत निजामुद्दीन से नई राजधानी एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्तपितवार और रविवार को अपराह्न 3.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे सीएसटी मुंबई पहुंचेगी।

वापसी में मुंबई सीएसटी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को अपराह्न 2.10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.20 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव कल्याण, नासिक, जलगांव, भोपाल, झांसी व आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर होगा।