मशहूर पॉप गायक यो यो हनी सिंह के फैंस के लिए बड़ी...

मशहूर पॉप गायक यो यो हनी सिंह के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी।

113
0
SHARE

काफी समय से इंडस्ट्री से दूर रहे बॉलीवुड के मशहूर पॉप गाने यो यो हनी सिंह के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आपका फेवरेट सिंगर एक बार फिर आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। योयो हनी सिंह ने हाल ही में ट्वीट कर अपने नए गाने की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि इस साल रिलीज हुए इन दोनों गानों के साथ हनी सिंह ने दो साल बाद वापसी की थी। इस दौरान वो काफी बीमार रहे थे। ध्यान रहे कि पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘लायन ऑफ पंजाब’ के प्रमोशन के लिए साल 2011 में जो हनी सिंह ने गाना गया था।

वो इस साल 2011 में बीबीसी एशियन डाउनलोड चार्ट्स में पहले नंबर पर दर्ज किया गया था। ये गाना था ‘लक 28 कुड़ी दा’। इसके बाद हनी सिंह की लोकप्रियता इतनी फैली कि उन्होंने फिर दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा।

हनी सिंह के इसी साल की शुरूआत में सामने आए दो गाने सुपरहिट हुए थे और अभी तक फैंस इन्हें सुन रहे हैं। हनी सिंह ने ये दोनों गाने साल की दूसरी सुपरहिट फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लिए गाए थे और इन्हें आप अभी तक भूले नहीं है।

‘दिल चोरी साड्डा’ और ‘छोटे-छोटे पैग’ ने खूब धूम मचाई थी। हालांकि ये दोनों गाने मशहूर सिंगर हंसराज हंस के हिट गानों के रिक्रिएटेड वर्जन है।

लेकिन ये दोनों गाने इस साल रिलीज हुए ऐसे पहले रिक्रिएटेड वर्जन वाले गाने रहे जो पहले से भी ज्यादा हिट रहे और फैंस ने इन्हें हाथोंहाथ लिया था।

इसके बाद दोबारा हनी सिंह के गानों के इंतजार में बैठे दर्शक अभी भी उनके नए गाने की बाट देख रहे हैं। ऐसे में हनी सिंह का ये ऐलान उन्हें राहत दे सकता है।

खास बात ये है कि इसके लिए ज्यादा दिनों का इंतजार भी नहीं करना होगा और ये इसी 16 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है। इस गाने के ट्रेक का नाम हैं ‘मित्रों’।