राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने दिया चुनाव जीतने के...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने दिया चुनाव जीतने के लिए अपना गुरुमंत्र।

68
0
SHARE

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि गैर-भाजपा दल सरकार का मुकाबला करने के लिए एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम लाएंगे।

उन्होंने सीबीआई और आरबीआई जैसे संस्थानों पर हमले को लेकर ङ्क्षचता जताते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रबाबू नायडू पहल करेंगे और कांग्रेस समेत गैर-भाजपा दलों से बातचीत करेंगे।

नायडू और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के साथ यहां बैठक करने के बाद पवार ने कहा कि योजना तैयार करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में एक बैठक आयोजित की जाएगी। राकांपा प्रमुख ने पत्रकारों से कहा कि यदि हम सामूहिक रूप से लोकतंत्र को बचाने के लिए काम करते हैं तो हम निश्चित रूप से संस्थानों को बचा सकते हैं। चन्द्रबाबू (नायडू) इस संबंध में राज्य के अन्य राजनीतिक नेताओं से बात करेंगे।

उन्होंने कहा कि नायडू का सुझाव है कि सभी गैर-भाजपा दलों की बैठक होनी चाहिए और देश में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की जानी चाहिए। अब्दुल्ला ने दावा किया कि आज लोकतंत्र और लोग खतरे में हैं। यही कारण है कि हम सभी ने लोकतंत्र, संस्थानों और देश को बचाने के लिए एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करने का निर्णय लिया। नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की है।

तेदेपा सूत्रों ने बताया कि नायडू की यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर संयोग से कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद से भी मुलाकात हुई और दोनों ने सभी गैर-भाजपाई राजनीतिक दलों को साथ में लाने की जरूरत पर संक्षिप्त बातचीत की। हफ्ते भर के अंदर नायडू की दिल्ली की यह दूसरी यात्रा है।

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र के इनकार के बाद इस साल के शुरू में राजग से अलग होने वाले नायडू ने पिछले सप्ताह बसपा अध्यक्ष मायावती, नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा से भेंट की थी।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा को राम मंदिर निर्माण को एक ‘जुमला’ बताने के लिए चेतावनी दी कि ऐसा कहने पर भाजपा लोकसभा में 208 सीटों से दो सीटों पर आ जाएगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में जो ईंटें इकट्ठी की गई थीं, वह हकीकत में सत्ता हासिल करने की बनाई गई सीढ़ी थीं।

रायगढ़ जिले के महाड में शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। दोनों दल महाराष्ट्र और केंद्र सरकार में सहयोगी हैं, लेकिन कई मुद्दों पर तनातनी रहती है। भाजपा के पास लोकसभा में अभी 272 सीटों की प्रभावी संख्या है।

राम मंदिर को लेकर अन्य कई पाॢटयां भी भाजपा पर निशाना साध चुकी हैं। ठाकरे ने कहा कि इस बात की चिंता है कि जनता और देश का क्या होगा?