संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के चुनाव में भारत ने मारी बाज़ी।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के चुनाव में भारत ने मारी बाज़ी।

80
0
SHARE

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में सबसे ज्यादा वोट के साथ जीता भारत, तीसरी बार मिली सदस्ययता।

भारत ने मौजूद प्रत्याशियों में सबसे अधिक वोट हासिल किए। कुल पांच सीटों के लिए पांच ही दावेदार सामने आए थे, ऐसे में सभी का निर्विरोध चुना जाना पहले से तय था।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में सीट के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में भारत ने शानदार जीत हासिल की है। 193 सदस्यों वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में अगले तीन साल के लिए मानवाधिकार परिषद के नए सदस्यों का चुनाव किया गया है।

इस चुनाव में भारत ने मौजूद प्रत्याशियों में सबसे अधिक वोट हासिल किए। कुल पांच सीटों के लिए पांच ही दावेदार सामने आए थे, ऐसे में सभी का निर्विरोध चुना जाना पहले से तय था।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में कुल पांच सीटें हैं। इन सीटों पर भारत, बहरीन, बांग्लादेश, फिजी और फिलीपींस के बीच मुकाबला था।

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव को जीतने के लिए कम से कम 97 वोटों की जरूरत थी। इसमें गुप्त मतदान प्रक्रिया से चुनाव संपन्न होता है।

भारत का नया कार्यकाल 1 जनवरी 2019 से शुरू होकर 2022 तक रहेगा। इससे पहले भारत 2011 से 2014 और 2014 से 2017 तक परिषद का सदस्य रह चुका है।

भारत को चुनाव में मौजूद सभी प्रत्याशियों में सबसे अधिक 188 वोट मिले। चुनाव जीतने के लिए न्यूनतम 97 वोटों की जरूरत थी।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए उपलब्ध पांच सीटों के लिए भारत के अलावा चार देशों ने नामांकन भरा था। भारत इससे पहले भी दो बार परिषद का सदस्य रह चुका है।