इन आसान रेसिपीज़ से गर्मियों में कच्चे आम से बनाएं 3 तरह...

इन आसान रेसिपीज़ से गर्मियों में कच्चे आम से बनाएं 3 तरह की टेस्टी चटनियां

175
0
SHARE

इन आसान रेसिपीज़ से गर्मियों में कच्चे आम से बनाएं 3 तरह की टेस्टी चटनियां

अगर आप कच्चे आम का इस्तेमाल करके चटनियों का मज़ा चखना चाहती हैं, तो यहां जानें कुछ आसान रेसिपीज़।   

mango chutney main

गर्मियों के मौसम में कच्चे आम की बात हो तो भला किसके मुंह में पानी नहीं आएगा। गर्मियों में कच्चा आम बहुतयात में मिलता है और इससे कई लजीज़ चीज़ें जैसे आम पना, जलजीरा और सबसे ख़ास चटनी जैसी चीज़ें बनाई जाती हैं जो खाने के स्वाद को लाजवाब बनाती हैं।

आम की चटनी वास्तव में किसी भी तरह के खाने में चार चाँद लगा सकती है। कच्चे आम में कुछ घरेलू सामग्रियों को मिलाकर चटनी तैयार की जाती है जिसका स्वाद लाजवाब होता है। आइये इस लेख में जानें कच्चे आम से तैयार होने वाली 3 तरह की चटनियों की आसान रेसिपी। जिन्हें आप मिनटों में तैयार करके अपने खाने को स्वादिष्ट बना सकती हैं। 

कच्चे आम और पुदीने की चटनी 

raw mango mint

Ads by Jagran.TV

आवश्यक सामग्री

  • पुदीना पत्ती -1/2 कप 
  • लहसुन- 3 कलियां 
  • कच्चा आम- 2 
  • हरी मिर्च-3 
  • नमक- स्वादानुसार

बनाने का तरीका 

  • सभी सामग्रियों को एक साथ ब्लेंडर में डालें और पेस्ट तैयार करें। 
  • अतिरिक्त पानी न डालें यदि आवश्यकता हो तो पानी की कुछ बूंदें मिलाएं। 
  • चटनी तैयार है। इसे मिक्सर से निकालकर सर्व करें और इसका स्वाद उठाएं। 

कच्चे आम और प्याज की चटनी 

raw mango onion

आवश्यक सामग्री

  • कच्चा आम- 1 मध्यम आकार का 
  • बारीक कटा प्याज -1 
  • हरी मिर्च-2 
  • धनिया पत्ते -आवश्यकतानुसार 
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर-1/4 छोटा चम्मच 

बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले कच्चे आम और प्याज को छील कर काट लें।
  • ब्लेंडर जार में सभी सामग्री डालें और अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
  • कच्चे आम और प्याज की चटनी तैयार है। 
  • रोटी या परांठे के साथ सर्व करें और इसका स्वाद उठाएं। 

कच्चे आम और करी पत्ते की चटनी

raw mango curry 

आवश्यक सामग्री

  • कसा हुआ कच्चा आम -1 
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 /2 चम्मच 
  • लहसुन -4 कली 
  • करी पत्ते-100 ग्राम 
  • जीरा-1 /4 चम्मच 
  • सरसों के बीज- 1 /4 चम्मच 
  • नमक-स्वादानुसार 

बनाने का तरीका 

  • सभी सामग्रियों को आपस में मिलाकर पेस्ट तैयार करें। 
  • कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम करें। सरसों के बीज, हींग मिलाएं और करी पत्ते मिलाएं।
  • तड़के में कच्चे आम का पेस्ट डालें।
  • करी पत्ते और आम की चटनी तैयार है। खाने के साथ इसका स्वाद उठाएं। 

ये सभी तरह की चटनियां खाने में लाजवाब होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं, इन चटनियों से आप किसी भी तरह के खाने का स्वाद दोगुना कर सकते हैं।