उपचार : आंखों का पीलापन कैसे दूर करें- Aankho ke pilapan kaise...

उपचार : आंखों का पीलापन कैसे दूर करें- Aankho ke pilapan kaise door kare

911
0
SHARE

उपचार : आंखों का पीलापन कैसे दूर करें- Aankho ke pilapan kaise door kare

देर तक काम करने और प्रेशर की वजह से आंखों में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इसके साथ ही कुछ खराब आदतों की वजह से भी आंखों की समस्या उत्पन्न होती है और धीरे-धीरे आंख पीला होने लगता है। ऐसे में कुछ लोग इस परेशानी को पीलिया समझ बैठते हैं। लेकिन कुछ मामलों में आंखों का पीला होना पीलिया नहीं होता है। बल्कि खराब लाइफस्टाइल के चलते ये समस्या होती है। इस परेशानी को घरेलू उपचार (home remedies for yellow eyes) के जरिए ठीक किया जा सकता है।

आंखों का पीलापन के लिए घरेलू उपचार home remedies for yellow eyes in Hindi

बादाम का तेल (Badam oil for yellow eyes)

बादाम के तेल से आंखों के आसपास मालिश करने से आंखों के पीलापन से छुटकारा मिलता है। बादाम तेल की कुछ बूंदें लेकर आंखों के आसपास गोलाकार तरीके से मसाज करना चाहिए। ज्यादा दबाव नहीं देना चाहिए और दिन में दो बार इससे मसाज करने से आंखों के पीलेपन की समस्या खत्म हो सकती है।

कपूर (Camphor gives relief to eyes)

कपूर के जरिए आप अपने आंखों की थकान और पीलेपन की समस्या को दूर कर सकते हैं। कपूर को दो तरीकों से आंखों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। पहला इसका काजल तैयार करके और दूसरा इसका लेप लगाकर। दोनों ही तरीकों से आंखों को ठंडक मिलती है और साथ ही कई और परेशानियां दूर होती हैं।

आलू से आंखों का पीलापन होगा दूर (Potato will remove yellowing of eyes)

आंखों के आसपास के डार्क सर्कल को दूर करने में आलू काफी असरदार होता है। साथ ही आंखों के पीलेपन को भी ये दूर करता है। इसके लिए आलू का दो स्लाइड काट लें और अपने दोनों आंखों पर कुछ समय के लिए रखें। फिर आंखों को ठंडे पानी से धो लें। कुछ दिनों तक नियमित रूप से इसे करते रहें काफी असर देखने को मिलेगा।

कैस्टर ऑयल (Castor oil to get rid of yellow eyes)

कैस्टर ऑयल को अरंडी का तेल भी कहते हैं। आंखों के पीलापन को दूर करने में ये बहुत कारगर है। इससे सप्ताह में 2 से 3 बार आंखों की मसाज करें। इससे आंखों का पीलापन जल्दी खत्म होगा।

शहद और गुनगुना पानी (honey and lukewarm water remove yellowing of eyes)

शहद और गुनगुने पानी की मदद से भी आंखों के पीलापन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक टीस्पून शहद डालकर पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद 3 से 4 बार इस पानी से आंखों को धोएं। इससे आपके आंखों की सफेदी बढ़ेगी और पीलापन कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगा।