कांग्रेसियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए शुरू की नई नौटंकी, जानिए...

कांग्रेसियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए शुरू की नई नौटंकी, जानिए पूरी खबर के बारे में।

63
0
SHARE

एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आने वाले चुनावों के लिए वोटर्स को जमकर लुभाया जा रहा है। बताय जा रहा है कि इस बार कांग्रेस की पत्रकार वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने हाथ गंगा जल लेकर शपथ ली कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

आपीएन सिंह ने कहा कि किसान रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र जुमलापत्र नहीं है। परिणाम से सब हैरान हो जाएंगे। कांग्रेस के पक्ष में ऐसी आंधी है, जिसे अभी तक किसी ने देखी नहीं हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि क्या भाजपा में रहने वाला ही हिंदू है, क्या भाजपा में रहोगे तभी हिंदू कहलाओगे, क्या किसी और दल में हिंदू नहीं रह सकते? दरअसल भाजपा हिंदुत्व पर राजनीति करती है, इसलिए ऐसा कहती है। कांग्रेस सर्वदलीय है।

वहीं इस प्रकार से की गई हरकत को लोगों द्वारा बहुत बड़ा स्टंट भी माना जा रहा है। इतना ही नहीं कई लोग और साधु संत तो इसको गंगा मईया का घोर अपमान भी मान रहे है। साथ ही यह भी कह रहे है कि ठीक इसी प्रकार से यूँ ही चलता रहा तो भगवान जाने की आगे होने वाली राजनीति भारत में और क्या क्या गुल खिलाऐगी।