जानिए आपके घर की दीवारों के रंग आपके स्वास्थ्य पर किस प्रकार...

जानिए आपके घर की दीवारों के रंग आपके स्वास्थ्य पर किस प्रकार महत्व रखते हैं।

107
0
SHARE

रंगों से भरपूर लाइफ के क्या है स्वास्थ्य फायदे।

एक तरफ रंग हमारे कल्चर का अनिवार्य हिस्सा है वहीं दूसरी तरफ इससे मिलने वाले स्वास्थ्य फायदे जीवन को नई दिशा भी देते हैं।

लाइफ में रंगों का बहुत ही महत्व है और इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। यह ठीक वैसा ही है जैसे आत्मा बिना शरीर। एक तरफ रंग हमारे कल्चर का अनिवार्य हिस्सा है, वहीं दूसरी तरफ इससे मिलने वाले स्वास्थ्य फायदे जीवन को नई दिशा भी देते हैं। आइए जानते हैं कि अलग-अलग रंग हमारे स्वास्थ्य को किस तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

नारंगी रंग

ऑरेंज कलर या नारंगी रंग को लाल और पीले रंग के मेल के रूप में देखा जाता है। इन दोनों रंगों से उर्जा और खुशी का एहसास होता है। नारंगी रंग न केवल जीवन में आनंद और क्रिएटिविटी को दर्शाता है, बल्कि इससे उत्साह, सफलता, प्रेरणा, संकल्प तथा स्वस्थ रहने का भाव भी पैदा होता है। अगर आप अपने काम की वजह से पूरे दिन तनाव में हैं और जब शाम को घर लौटते हैं, तो आपके बेडरूम की दीवारों पर लगा ऑरेंज कलर आपकी आंखों को सुकून देता है और आपके तनाव को दूर करता है। यही नहीं, यदि आप खुद को आत्मविश्वास से लबरेज देखना चाहते हैं, तो नारंगी रंग ऐसा करने में आपकी मदद कर सकता है।

गुलाबी रंग

जब बात चंचलता, प्यार, रोमांस, आकर्षण, स्त्री और कोमलता की हो, तो हमारे दिमाग में गुलाबी रंग उभरता है। इसके अलावा यह रंग क्रोध को कम करने और मन में आ रहे हिंसा के भाव को शांत करने में भी मदद करता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्विट्जरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका की कई जेलों को गुलाबी रंग से रंगा गया है।

पीला रंग

पीला रंग धूप, आशा, खुशी, ऊर्जा और ज्ञान को दर्शाता है। पीले रंग का प्रभाव इतना है कि यह आपके मूड को अच्छा बना देगा और आपके अवसाद की समस्या को दूर कर सकता है। कहा जाता है कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मानसिक रूप से पीड़ित सैनिकों को ठीक करने के लिए अस्पताल के वार्ड को पीले रंग से रंगा गया था ।

लाल रंग

लाल रंग ऊर्जा, युद्ध, खतरा, शक्ति, जुनून, इच्छा और प्रेम के बारे में बताता है। अगर इसके स्वास्थ्य फायदों की बात करें, तो यह हमारे दिमाग पर एक शक्तिशाली प्रभाव डालता है। वैज्ञानिक अध्ययनों में पाया गया है कि लाल रंग हमें अधिक मजबूत, अधिक सतर्क, अधिक प्रतिस्पर्धी बनाता है।

हरा रंग

हरा रंग ताजगी के भाव को पैदा करता है। इसके अलावा यह विकास, सद्भाव, सुरक्षा और पर्यावरण से भी जुड़ा है। अगर आपके घर की दीवारें हरे रंग से रंगी हुई हैं, तो यह आपको शांत करेगा। हरा रंग आपके आंख की रेटिना को आराम देने और आपकी नसों को शांत करने व उर्जा देने के लिए जाना जाता है।

खुद को सेहतमंद रखने व खुशहाली के लिए जीवन को रंगों से भरना जरूरी है।