ताज़ा खबर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी...

ताज़ा खबर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी की हिम्मत पर बयानी पलटवार।

36
0
SHARE

गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने ट्वीट में टैग करते हुए लिखा है हमारी सरकार पर हमला करने के लिए आप जिस तरह सहारा ले रहे हैं उससे आश्चर्य हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाल के बयानों के बहाने कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें भाजपा में थोड़ी हिम्मत रखने वाला नेता कहा। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनसे राफेल सौदा, रोजगार संकट, किसानों की दुर्दशा और संस्थानों की तबाही पर जवाब मांगा था।

उनके इस ट्वीट का कुछ देर बाद करारा जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिम्मत के लिए हमें आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

एक राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष होने के बावजूद आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने के लिए कंधे का सहारा लेना पड़ रहा है और आप मीडिया की ट्विस्ट खबरों का सहारा ले रहे हैं।

गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने ट्वीट में टैग करते हुए लिखा है हमारी सरकार पर हमला करने के लिए आप जिस तरह सहारा ले रहे हैं उससे आश्चर्य हो रहा है। यही मोदीजी और हमारी सरकार की कामयाबी है कि आप को हमला करने के लिए कंधे ढूढ़ने पड़ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ट्वीट में आगे लिखा है कि रही बात आपके उठाए गए मुद्दों की तो मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि राफेल में हमारी सरकार ने देश हित सामने रख कर सबसे पारदर्शी व्यवहार किया है।

आपकी नीतियों ने किसानों को जिस बदतर स्थिति में खड़ा किया उससे उनको बाहर निकालने की ईमानदार कोशिश मोदी जी कर रहे हैं और हम इसमें कामयाब भी हो रहे हैं।

आप समेत कुछ लोगों को मोदीजी का प्रधानमंत्री बनना सहन नहीं हो रहा इसलिए आपको असहिष्णुता व संवैधानिक संस्थाओं पर हमले का सपना आता है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में एक खबर साझा करते हुए लिखा था, गडकरी जी, बधाई भाजपा में अकेले आप ही हैं जिसमें हिम्मत है। कृपया इस पर भी टिप्पणी दें – राफेल घोटाला और अनिल अंबानी, किसानों की बदहाली, संस्थाओं की तबाही।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस ट्वीट में जिस खबर को साझा किया उसमें नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा था कि पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं को पहले अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए जो ऐसा नहीं कर सकता, वह देश नहीं संभाल सकता। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने दोबारा ट्वीट में लिखा गडकरी जी। माफी मैं सबसे महत्वपूर्ण भूल गया… रोजगार, रोजगार, रोजगार।

गडकरी ने आगे ट्वीट में लिखा कि हमारे और कांग्रेस के डीएनए में यही अंतर है कि हम लोकतंत्र और संवैधानिक सस्थाओं पर विश्वास करते हैं। आपके ये पैंतरे चल नहीं रहे।

मोदीजी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और हम मजबूती के साथ देश को आगे बढ़ाएंगे। लेकिन, आप भविष्य में समझदारी और जिम्मेदारी के साथ बर्ताव करेंगे यह उम्मीद करता हूं।