बड़ी खबरः फिर बरपा आतंकियों का कहर, केन्या के होटल पर हुआ...

बड़ी खबरः फिर बरपा आतंकियों का कहर, केन्या के होटल पर हुआ हमला

60
0
SHARE

केन्या के होटल पर आतंकी हमला, 14 की मौत, 20 घंटे तक चले अभियान में सभी आतंकी ढेर। हमले में मारे गए लोगों में अमेरिका और ब्रिटेन के भी एक-एक नागरिक थे। अन्य 11 केन्या के नागरिक बताए गए हैं। एक की पहचान नहीं हो पाई है।

केन्या की राजधानी नैरोबी में आतंकियों ने एक आलीशान होटल को अपना निशाना बनाया। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा ने बुधवार को कहा कि 20 घंटे तक चले अभियान के दौरान सभी आतंकियों को मार गिराया गया और करीब 700 लोगों को बचाया गया। होटल पर हमले की जिम्मेदारी अलकायदा से जुड़े आतंकी संगठन अल-शबाब ने ली है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, आतंकी मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे डुस्टीडी-2 होटल परिसर में दाखिल हुए। कई धमाकों और गोलियों की आवाज के बाद 101 कमरों वाले इस होटल में भगदड़ मच गई। होटल में फंसे लोग मदद के लिए ट्विटर पर गुहार लगाने लगे।

स्थानीय मीडिया ने सीसीटीवी फुटेज के हवाले से बताया कि काले कपड़ों में चार आतंकी भारी हथियारों के साथ होटल परिसर में घुसे थे। इनमें से एक ने शुरू में ही खुद को विस्फोट से उड़ा दिया था, जबकि दो को बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया।

हमले में मारे गए लोगों में अमेरिका और ब्रिटेन के भी एक-एक नागरिक थे। अन्य 11 केन्या के नागरिक बताए गए हैं। एक की पहचान नहीं हो पाई है। अल-शबाब ने साल 2013 में नैरोबी के ही वेस्टगेट मॉल पर बड़ा हमला बोला था। इसमें 67 लोग मारे गए थे। चार दिन तक चली मुठभेड़ के बाद मॉल को मुक्त कराया गया था।