पाकिस्तान में ट्रांसजेंडरों को मिला सम्मान, जानिए कैसे?

पाकिस्तान में ट्रांसजेंडरों को मिला सम्मान, जानिए कैसे?

57
0
SHARE

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से प्राप्त हो रही हैं। जहां एक बार फिर पाकिस्तान में हुई ऐसी बात को लेकर पाकिस्तान इन दिनों चर्चा में है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय में दो ट्रांसजेंडर कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।

वही इस मामले पर प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई है कि पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मियां सादिक निसार ने बुधवार को कहा कि शीर्ष न्यायालय में 2 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

इस बारे में पाकिस्तान की मशहूर मीडिया चैनल जियो न्यूज के अनुसार बुधवार को ट्रांसजेंडरों के अधिकारों से जुड़े मामले में मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली 3 सदस्यीय पीठ ने सुनवाई की।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस मामले की सुनवाई चल रही है। गैरसरकारी संगठनों और खैबर पख्तूनवा सरकार को ट्रांसजेंडरों के मूल अधिकारों के संबंध में नोटिस जारी किया जाएगा।

वही इस नियुक्ति को लेकर सराहना देते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ट्रांसजेंडर को उनका अधिकार मिले।

हमारे समुदाय में ट्रांसजेंडरों का मजाक उड़ाया जाता है। पीठ ने कहा कि ट्रांसजेंडरों को राष्ट्रीय डाटाबेस में शामिल किया जाना चाहिए।

ट्रांसजेंडरों को संरक्षण मुहैया कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। इस मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी।