बड़ी खबर : उत्तर प्रदेश में फ़तेह पाने के लिए प्रियंका गांधी...

बड़ी खबर : उत्तर प्रदेश में फ़तेह पाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिया एक अनूठा संदेश।

47
0
SHARE

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा है कि वह यूपी में 2022 के लिए तैयारी करें।

Lok Sabha Eletion 2019 के लिए देशभर में राजनीतिक हलचल तेज है। हाल ही मैं कांग्रेस महासचिव बनाई गई प्रियंका गांधी ने बुधवार को अमेठी में अपने भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए जो बात कही, उसके कुछ और ही सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा। जबकि इस वक्त देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और कांग्रेस पार्टी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जोर लगा रही है। एएनआइ ने उनका एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह अपने एक कार्यकर्ता से पूछ रही हैं – तैयारी कर रहे हो, चुनाव की… इस वाले की नहीं… 2022 की?

#WATCH Priyanka Gandhi Vadra, Congress General Secretary for eastern UP, while interacting with party workers in Amethi’s Gauriganj: Tayyari kar rahe ho aap chunaav ki? Iss wale ki nahi, 2022 ke liye? Kar rahe ho? pic.twitter.com/PfuixUIhWk

अमेठी के एएच इंटर कॉलेज के आंगन में बूथ लेबल कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा का अंदाज वही पुराना रहा। भादर ब्लाक के बूथ संख्या 347 के कार्यकर्ता अकबर अली, अमेठी के कल्याणपुर बूथ अध्यक्ष सुनील सिंह व रवानीपुर के बूथ कार्यकर्ता ने प्रियंका गांधी वाड्रा से रोजगार पर तीखे सवाल भी दागे।

तभी किसी बड़े नेता ने इसे दबाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी अकबर अली ने माइक पर बताया कि हमारे साथ गांव 18 से 20 लोग दिल्ली में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में एसी बनाते हैं। वहां हमसे पूछा जाता है कि अमेठी में रोजगार क्यों नहीं है। वह तो वीवीआइपी जिला है फिर भी वहां रोजगार नहीं है तो हम लोग चुप हो जाते हैं।

इस तीखे सवाल पर प्रियंका ने शांति से जवाब दिया और कहा कि चुनाव के बाद रोजगार देने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करूंगी। शिक्षा के क्षेत्र में अमेठी पिछड़ी मानी जाती है। इस सवाल को प्रियंका तक नहीं पहुंचने दिया गया। कई कार्यकर्ताओं से संवाद में प्रियंका ने कहा कि चुनाव बाद सभी को दिल्ली बुलाऊंगी और उनसे सीधे संवाद करूंगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकली प्रियंका गांधी गुरुवार को अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अधायक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र राय बरेली का दौरा करेंगी। जहां वो कार्यकर्ताओं से आगामा लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगी। प्रियंका गांधी का काफिला शुक्रवार 29 मार्च को अयोध्या भी पहुंचेगा।

बता दें, प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों गंगा यात्रा की थी। इस दौरान वह प्रयागराज से वाराणसी तक स्टीमर से गईं। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज से गंगा किनारे के पौराणिक स्थल सीतामढ़ी पहुंचकर मछुआरों और महिलाओं से बातचीत की थी।

इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि देश और संविधान को बचाने के लिए सोच-समझकर वोट करें। प्रियंका ने कहा मैंने और मेरे भाई ने बहुत संघर्ष देखे हैं। पिता और परिवार का बलिदान देखा है। राहुल को सत्ता का शौक नहीं है वो आप सभी की भलाई चाहते हैं।

प्रियंका ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि मौजूदा सरकार ने पांच साल पहले खूब वादे किए और इतने साल की सत्ता के दौरान कोई वादा पूरा नहीं किया। किसानों की भलाई हुई न महिलाओं की भलाई हुई।

युवाओं को रोजगार भी नहीं मिला। ये सरकार जनता को और उसकी आशाओं व अपेक्षाओं को नकारने वाली है। पीएम का नाम लिए बिना प्रियंका ने कहा था कि 56 इंच के सीने वाले इतने महान नेता आप हैं तो सभी वादे पूरे क्यों नहीं किये। सच ये है कि आप दुर्बल हैं।