ब्रेकिंग न्यूज़ : आज राजधानी में महारैली करेंगे पीएम मोदी, विपक्ष की...

ब्रेकिंग न्यूज़ : आज राजधानी में महारैली करेंगे पीएम मोदी, विपक्ष की निगाहें टिकी।

67
0
SHARE

Lok Sabha Election 2019: नरेंद्र मोदी की दिल्ली में विजय संकल्प महारैली आज

दिल्ली के रामलीला मैदान में लोगों को प्रधानमंत्री का भाषण सुनने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए रामलीला मैदान के साथ ही बाहर सड़क पर भी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।

रामलीला मैदान में बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे। महारैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली भाजपा के नेता पिछले कई दिनों से लगे हुए हैं। इसकी तैयारियों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने मंगलवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री का भाषण सुनने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए रामलीला मैदान के साथ ही बाहर सड़क पर भी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री की दिल्ली में यह पहली महारैली है, जिसे सफल बनाने के लिए सभी 14 संगठनात्मक जिलों और 272 मंडलों में कार्यकर्ताओं की बैठकें हुई हैं। भाजपा प्रत्याशियों ने मेट्रो में सफर करके दिल्लीवासियों को आमंत्रित किया है।

सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अभियान चलाया गया है। मोदी का भाषण सुनने के लिए पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के साथ ही मुस्लिम महिलाएं, व्यापारी, गरीब सभी वर्ग के लोग रामलीला मैदान में पहुंचेंगे।

गर्मी में लोगों को परेशानी नहीं हो इसलिए रैली स्थल पर पेयजल की व्यवस्था की गई है। एंबुलेंस की भी व्यवस्था होगी। निराशा और हताशा से घिरी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चुनाव में पहले ही हार मान चुकी है।

दोनों पार्टियां हर वो हथकंडा अपनाने को तैयार हैं, जिससे दिल्ली के मतदाताओं को गुमराह किया जा सके। दोनों की मुस्लिम वोट बैंक पर नजर है, इसके लिए वे तुष्टिकरण की राजनीति कर बहुसंख्यक समाज को दरकिनार कर रही हैं। प्रेस वार्ता में दिल्ली प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश, प्रवक्ता हरीश खुराना एवं मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को रामलीला मैदान में रैली होने वाली है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी (आप) हमलावर हो गई है। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री कल दिल्ली की जनता के बीच आ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि मोदी जी अपनी रैली में यह भी बता दें कि पिछले 5 साल में आपके सातों सांसदों की सारी तरकीबें दिल्ली में आकर फेल हो चुकी हैं। भाजपा ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए दो प्रत्याशियों को भी बदला। इसके बावजूद उनके प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार अभियान जोर नहीं पकड़ पा रहा है। सबसे बुरी हालत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद मनोज तिवारी की है। पांच साल में केवल केजरीवाल को सुबह शाम कोसने के अलावा उन्होंने कोई काम नहीं किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच प्रश्न पूछे

’ 2014 के लोकसभा चुनाव में इसी रामलीला मैदान से नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य देने का वादा किया था। 5 साल बीत गए, आपने अपना वादा क्यों नहीं निभाया? क्या अपनी वादाखिलाफी के लिए दिल्ली की जनता से माफी मांगेंगे?

’ दिल्ली की जनता डेढ़ लाख करोड़ रुपये टैक्स के रूप में जमा करके केंद्र सरकार को देती है, बदले में दिल्ली के विकास के लिए मात्र 325 करोड़ रुपये वापस दिए जाते हैं। मोदी जी बताएं यह नाइंसाफी क्यों?

’ 2014 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने भाजपा के सातों प्रत्याशियों को जिताया, तो फिर दिल्ली की जनता के साथ आप सौतेला व्यवहार क्यों करते हैं?

’ दिल्ली देश की राजधानी है और राजधानी में सीलिंग के माध्यम से व्यापार और व्यापारियों को बर्बाद कर दिया गया। आपने सीलिंग के मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोला क्यों?

’ 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया था, इस बार वह घोषणा पत्र कहां है?