भोपाल में हुई चुनावी रैली में देखने को मिला मुख्यमंत्री का एक...

भोपाल में हुई चुनावी रैली में देखने को मिला मुख्यमंत्री का एक अनोखा रूप।

63
0
SHARE

राहुल गांधी ने भाजपा पर जमक निशाना साधा, उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सबसे बड़ा घोषणावीर बताया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को मिशन मध्यप्रदेश पर भोपाल पहुंचे जहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने इस संबोधन में राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

उन्होंने 13 किमी लंबा रोड शो किया। इसके बाद भेल दशहरा मैदान पर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सबसे बड़ा ‘घोषणावीर’ बताया।

राहुल गांधी जब शिवराज सरकार की आलोचना कर रहे थे तो गलती से वो शिवराज सिंह की तुलना सचिन तेंदुलकर से कर बैठे। उन्होंने कहा कि, ‘जब सचिन तेंदुलकर को रन मशीन बताते हुए उनकी तुलना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कर दी।

उन्होने कहा कि शिवराज सिंह चौहान भी सचिन की तरह घोषणा मशीन है। जैसे ही वो चुनावी मैदान में उतरते हैं घोषणाएं करना शुरू देते हैं।’

कांग्रेस अध्यक्ष यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, सीएम शिवराज मध्य प्रदेश में इतनी घोषणाएं कर चुके हैं कि प्रदेश सबसे आगे निकल गया है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘शिवराज अब तक करीब 21 हजार घोषणाएं कर चुके हैं जिसके बाद मध्य प्रदेश बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बलात्कार में पहले नंबर पर पहुंच गया है।’

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने राफेल को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, कहा कि सरकारी संस्था एचएएल से राफेल हवाई जहाज का कांट्रेक्ट छीना गया।

एचएएल ने सुखोई, मिग, जगुआर सहित कई फाइटर प्लेन बनाए लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अबकी बार ये कांट्रैक्ट अपने मित्र अनिल अंबानी को दे दिए। इतना ही नहीं जब पीएम पेरिस गए तो उनके डेलिगेशन में अनिल अंबानी भी शामिल थे।

राहुल ने आगे बताया कि अनिल अंबानी पर 45 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है, उन्हें पीएम मोदी से दोस्ती के चलते यह कांट्रैक्ट मिला। 526 करोड़ रुपए का हवाई जहाज 1600 करोड़ रुपए में मोदी जी ने खरीदा है। मैने संसद में भी यह बात रखी।

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले पर हमला बोलते हुए कहा कि, पूरा प्रदेश जानता है कि व्यापमं में किसका फायदा हुआ, किसने अपनी झोली भरी और किसने चोरी की।

कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम किसी को विजय माल्या की तरह भागने नहीं देगी। देश का युवा सिर्फ हिंदुस्तान और मध्य प्रदेश के लिए काम करना चाहता है।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार के 4 साल पर हमला बोलते हुए कहा कि 12.5 लाख करोड़ रुपए नॉन परफॉर्मिंग एसेट के तौर पर हो गए हैं। नोटबंदी द्वारा सबका पैसा उद्योगपतियों के जेब में डाला गया।

नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा स्कैम है। सबको मोदी जी ने लाइन में लगा दिया। हिंदुस्तान की जनता खड़ी थी इमानदार लोग खड़े थे। जबकि चोर पीछे के रास्ते सब कालाधन सफेद कर लिए।

राहुल गांधी ने जीएसटी को गब्बर सिंह टेक्स बताते हुए कहा कि इससे छोटे व्यापार को नुकसान हुआ है। उद्योग और बिजनेस खत्म हो गए हैं। कांग्रेस की सरकार आते ही असली जीएसटी को लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब केंद्र की सरकार बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर सकती है तो देश प्रदेश के किसानों का कर्जा क्यों नहीं माफ कर सकती।

राहुल गांधी ने साफ किया कि पैराशूट नेताओं को कांग्रेस पार्टी टिकट नहीं देगी। बाहर और दूसरी पार्टी से आए नेताओं को पार्टी टिकट नहीं देगी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए खून-पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को हम आगे लाएंगे।