लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए शिवपाल ने कसी कमर, भतीजे...

लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए शिवपाल ने कसी कमर, भतीजे के खिलाफ उतरेंगे मैदान में।

104
0
SHARE

इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल, भतीजे के खिलाफ उतरेंगे मैदान में।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की नजर उन सीटों पर जहां अखिलेश यादव की पार्टी का वर्चस्व है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पार्टी जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अजीम भाई ने जानकारी देते हुए कहा कि यूपी की फिरोजाबाद लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव खुद चुनाव मैदान में उतरेंगे और जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है। बता दें कि मौजूदा समय में फिरोजाबाद से सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं।

सूत्रों के मुताबिक, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की बैठक नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बांकेबिहारी मैरिज होम में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

इस दौरान अजीम भाई ने कहा कि रामगोपाल यादव का सांप्रदायिक शक्तियों के साथ तालमेल है। उन्होंने कहा कि एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें पिता-पुत्र वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ नजर आए।

वहीं, इस बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शिवपाल यादव ने पिछले दिनों सैफई में हुई बैठक में चुनावी तैयारी के निर्देश दिए हैं। वो फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे और दिसंबर में शिकोहाबाद में बड़ी रैली होगी।