टॉप न्यूज़ : भारत ने हांसिल की एक और उपलब्धि।

टॉप न्यूज़ : भारत ने हांसिल की एक और उपलब्धि।

50
0
SHARE

इसरो के अंतरिक्षयान पीएसएलवी-सी43 के साथ आठ देशों के 31 उपग्रह प्रक्षेपित किए गए हैं।

धरती का अध्ययन करने वाले उपग्रह ‘हिसआइएस’ का प्रक्षेपण कर दिया गया है। इसरो के अंतरिक्षयान पीएसएलवी-सी43 के साथ आठ देशों के 31 उपग्रह प्रक्षेपित किए गए हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गुरुवार सुबह 09.58 बजे पीएसएलवी-सी43 से उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया।

बता दें कि हाईपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग सेटेलाइट (हिसआइएस) का प्राथमिक लक्ष्य पृथ्वी की सतह का अध्ययन करना है। 380 वजनी इस सेटेलाइट को इसरो ने विकसित किया है। यह पीएसएलवी-सी43 अभियान का प्राथमिक उपग्रह है।

इसरो के बयान के अनुसार यह उपग्रह सूर्य की कक्षा में 97.957 डिग्री के झुकाव के साथ स्थापित किया जाएगा। इसकी आयु करीब 5 साल होगी।

इसरो ने कहा कि इन उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए उसकी वाणिज्यिक इकाई (एंट्रिक्स कारपोरेशन लिमिटेड) के साथ करार किया गया है। चार चरण वाले पीएसएलवी रॉकेट की 45वीं उड़ान है।

बता दें कि इसरो द्वारा एक महीने के अंदर किया जा रहा यह दूसरा परीक्षण होगा। इससे पहले संचार उपग्रह जीसैट-29 का प्रक्षेपण किया गया था।