सूत्र : इस ईद सलमान खान करने वाले हैं, बड़ा धमाका।

सूत्र : इस ईद सलमान खान करने वाले हैं, बड़ा धमाका।

113
0
SHARE

सलमान खान का ईद धमाका ‘भारत’- 3 अलग अलग लुक- एकदम जबरदस्त

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म भारत में सलमान खान पांच अलग अलग लुक में नजर आने वाले हैं। कोई शक नहीं कि इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। लिहाजा, हम फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी खबर भी आप तक पहुंचाते हैं। हाल ही में फिल्म में सलमान के पांच में से तीन लुक को लेकर खुलासा किया गया है।

सूत्रों की मानें तो फिल्म की शुरुआत में सलमान सर्कस में खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे। वह सबसे खतरनाक ‘मौत का कुआं’ स्टंट करने वाले हैं, जिसे देखकर फैंस हैरत में रह जाएंगे। वहीं, दूसरा लुक सरदार का होगा। जबकि तीसरा लुक एक मजदूर का होगा जो सुरंग खोदने का काम करता है। यह हिस्सा फिल्म का अहम हिस्सा होगा, जहां से कहानी में बदलाव आएगा।

जबकि सलमान के बाकी दो लुक्स को लेकर फिलहाल कोई खबर सामने नहीं आई है। भारत की शूटिंग माल्टा में चल रही है। सलमान खान ने वहां कुछ दिनों की शूटिंग कर ली है। जबकि कैटरीना कैफ गुरुवार को माल्टा पहुंची हैं। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है।

स्टारकास्ट
फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पटानी और तबू मुख्य किरदारों में दिखेंगे। फिल्म 2019 ईद पर रिलीज होगी।

ऐसी होगी कहानी
बताया जा रहा है कि फिल्‍म पिता-पुत्र की कहानी पर आधारित होगी। 1947 भारत-पाकिस्‍तान बंटवारे के वक्‍त एक नौजवान अपने पिता से कुछ वादे करता है। फिल्‍म में पिता-पुत्र के बीच की इमोशनल बॉन्डिंग को दिखाया जाएगा।

फिल्म के किरदार
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में जैकी श्रॉफ सलमान खान के पिता के किरदार में नजर आने वाले हैं। तबू फिल्म में बहन के रोल में दिखेंगी.. जबकि दिशा पटानी, कैटरीना कैफ और नोरा फतेही अलग अलग समय में सलमान के अपोजिट दिखेंगी।

सर्कस में काम करेंगे सलमान
दिशा और सलमान खान सर्कस में करतब दिखाते भी नजर आएंगे, जिसके लिए तैयारी की जा रही है। जहां दिशा कलाबाज़ी करती दिखेंगी.. वहीं सलमान मोटर साइकिल पर बैठ खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे। यह आइडिया राजकपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर से लिया गया है।

ऑफिशियल रीमेक
बता दें, यह फिल्म 2014 में आई कोरियन फिल्म Ode To My Father की ऑफिशियल रीमेक होगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो भारत 70 सालों में बंधी कहानी है। लिहाजा, कई ऐतिहासिक घटनाओं को इनमें जोड़ा गया है।

अली अब्बास जफर ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि फिल्म में भारत के आज़ादी की कहानी भी है, इसमें कई किरदार और घटनाओं को दिखाया जाएगा।

फिल्म का बजट
यह सलमान खान की सबसे मंहगी फिल्मों में है। फिल्म का बजट 180 करोड़ का रखा गया है। लिहाजा, फिल्म से उम्मीदें भी काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं।