अच्छी नींद से लेकर अच्छे पाचन और स्किन को भी बेहतर बनाने...

अच्छी नींद से लेकर अच्छे पाचन और स्किन को भी बेहतर बनाने में फायदेमंद है कीवी का सेवन

30
0
SHARE

अच्छी नींद से लेकर अच्छे पाचन और स्किन को भी बेहतर बनाने में फायदेमंद है कीवी का सेवन

newimg/26052021/26_05_2021-kiwi_21675576.jpgचॉपिंग बोर्ड पर साबुत और कटी हुई कीवी

दूसरे फलों के मुकाबले भले कीवी थोड़ी महंगी जरूर होती है लेकिन इसके फायदे भी अनगिनत होते हैं। नींद न आने पाचन की परेशानी स्किन इंफेक्शंस से जूझ रहे लोगों को तो इसका सेवन जरूर से करना चाहिए।

हल्का भूरा और हरा रंग लिए हुए कीवी का फल स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। जिसे केक, पेस्ट्री से लेकर और भी कई तरह की डिशेज का स्वाद और टेक्सचर बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कीवी के बीज और छिलके इतने मुलायम होते हैं कि आप इन्हें बिना निकाले भी खाया जा सकता है। तो आज हम जानेंगे सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है कीवी। 

1. कीवी त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और त्वचा की शुरूआती उम्र बढ़ने से रोकता है। इनमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, कॉपर, जिंक और आयरन जैसे खनिज भी होते हैं।

2. किवी शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है। अगर इस फल का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह आंखों की रोशनी भी बढ़ा सकता है।

3. कीवी कैल्शियम से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी होता है और इसे खाने से शरीर से कैल्शियम की कमी दूर होती है।

कीवी फल का सेवन करने से शरीर के जोड़ों का दर्द और शरीर के अन्य दर्द खत्म होते हैं और शरीर चुस्त-दुरुस्त ौर फुर्तिला रहता है।

4. कीवी खाने से अच्छी नींद आती है। इसलिए जिन लोगों को नींद की समस्या है उन्हें सोने से पहले कीवी खाने की सलाह दी जाती है। कीवी सिरोटोनिन हार्मोन को बढ़ावा देता है। ये हार्मोन नींद के लिए बहुत जरूरी माना जाता है।

5. ब्लड प्रेशर की समस्या है तो कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें बायोएक्टिव और एंडोथेलियल तत्व होते हैं। दोनों ही ब्लड सर्कुलेशन को संतुलित करने का काम करते हैं। 

6. पाचन और कब्ज की समस्या होने पर भी कीवी खाना फायदेमंद होता है। कीवी के अंदर मौजूद लैक्सेटिव गुण पाचन और कब्ज की समस्या को कम करते हैं।  

7. यहां तक कि वजन कम करने के लिए कीवी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। फाइबर से भरपूर कीवी में बहुत ही कम कैलोरी होती है जो वजन कम करने के लिए बहुत ही जरूरी चीज़ है।