इस कोरोना काल में शरीर के लिए बेहद जरूरी है जिंक फूड्स...

इस कोरोना काल में शरीर के लिए बेहद जरूरी है जिंक फूड्स का सेवन, जानें इसके फायदे

47
0
SHARE

इस कोरोना काल में शरीर के लिए बेहद जरूरी है जिंक फूड्स का सेवन, जानें इसके फायदे

इस लेख में हम आपको जिंक फूड्स के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी जिंक फूड्स को भोजन में शामिल करना पसंद कर…

know zinc rich foods and benefits

अच्छा! आपसे एक सवाल किया जाए कि शरीर को सबसे अधिक किस पोषक तत्व की ज़रूरत होती हैं?, तो शायद आपका जवाब होगा प्रोटीन, विटामिन-ई, आयरन या फिर कैल्शियम। ये सच है कि समय-समय पर इन पोषक तत्वों की ज़रूरत शरीर को हेल्दी रखने के लिए ज़रूरी है। लेकिन, जिस तरह से इन सभी चीजों की ज़रूरी है, ठीक उसी तरह से जिंक रहित खाद्य पदार्थ भी शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है। नियमित समय पर जिंक फ़ूड का सेवन करने से कई बीमारियों को घर बैठे ही आसानी से दूर किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको जिंक फूड्स के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें जानने के बाद आप भी जिंक फूड्स को भोजन में शामिल करना पसंद कर सकती हैं।

आंखों के लिए बेस्ट

zinc rich foods and benefits tips inside

आजकल दस में से एक से दो लोग किसी न किसी रूप से आंखों की समस्या से ज़रूर परेशान रहते हैं। इस लिस्ट में महिलाएं भी शामिल है। अधिक देर तक लैपटॉप या फिर मोबाइल में लगे रहने के चलते आंखों में कई तरीके की परेशानी होने लगती है। इन गर्मियों के मौसम में भी आंखों में जलन होने लगती है। ऐसे में इन सभी परेशानियों को आंखों से दूर रखने के लिए जिंक फ़ूड का सेवन बेस्ट माना जाता है। इसके लिए मछली, फलियां, बादाम आदि को भोजन में शामिल कर सकती हैं।

घाव भरने में कारगर

zinc rich foods and benefits inside

अन्य भोजन के मुकाबले जिंक फ़ूड की मदद से घाव को तेजी से भरा जा सकता है। अचानक हाथ या पैरों में कट जाने से कुछ भोजन को परहेज करना पड़ता है। ऐसे में जिंक रहित फ़ूड काफी हेल्प कर सकता है। जिंक फ़ूड कटे हुए घाव की मांसपेशियों को तुरंत भर देता है। इसके लिए कई लोग रेट मीट, कोको पाउडर, अंडे की जर्दी और राजमा अदि का भी सेवन करते हैं।

पाचन तंत्र को रखता है सही

zinc rich foods and benefits inside

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के चलते लगभग हर कोई बढ़ते हुए वजन से परेशान है। फ़ास्ट फ़ूड और तला हुआ भोजन खाने का इसका मुख्य कारण हो सकता है। ऐसे में वजन नियंत्रण और मोटापा कम करने के लिए जिंक फ़ूड को बेस्ट माना जाता सकता है। इसके सेवन से आसानी से वजन को भी कम किया जा सकता है। इसके लिए दलिया, कद्दू के बीज और अलसी के बीज जैसी कई चीजों को आहार में शामिल किया जा सकता है।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता

जिंक फ़ूड के माध्यम से रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी सही रखा जा सकता है। जी हां, आजकल के समय हर कोई प्रतिरक्षा प्रणाली को स्ट्रांग करने में लगा है। ऐसे में जिंक फ़ूड का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए ओट्स, सालमन मछली, घी, तिल और अन्य कई डेयरी प्रोडक्‍ट को भोजन में शामिल कर सकती हैं। हालांकि, अगर आप पहले से किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं , तो इसके संदर्भ में एक बार डॉक्टर से ज़रूर सलाह लीजिए।