इस तरीके से घर पर बनाएं कपूर का तेल, डैंड्रफ से मिलेगा...

इस तरीके से घर पर बनाएं कपूर का तेल, डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

74
0
SHARE

इस तरीके से घर पर बनाएं कपूर का तेल, डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

अगर आप डैंड्रफ, बाल सफेद होना या हेयर फॉल से परेशान हैं तो कपूर का तेल जरूर इस्तेमाल करें।

कपूर को बेहद शुभ माना जाता है। घरों में पूजा संबंधी कार्यों में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में कपूर के जलने से नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा कपूर आपके बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। कपूर में ऐसी चीजें होती हैं, जो आपके बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करती हैं। कपूर से ड्राई स्कैल्प, डैंड्रफ और सफेद बाल ही समस्या से छुटकारा मिलता है। 

कोरोना संक्रमण की वजह से हम सभी घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में आप नेचुरल तरीके से बालों की समस्याओं को दूर करें। कपूर का तेल आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसको लगाने से आपके बालों की कई समस्या दूर हो सकती हैं। इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कपूर का तेल कैसे बनाया जाता है और इसके इस्तेमाल से कौन-कौन से फायदे होते हैं। 

कपूर का तेल बनाने का तरीका

कपूर के टुकड़े- 2

नारियल का तेल- आधा कप

सबसे पहले एक पैन में नारियल का तेल गर्म करें।

इसके बाद नारियल के तेल में कपूर डालें और घुलने दें।

फिर तेल को ठंडा होने दें। अब कपूर का तेल इस्तेमाल के लिए तैयार है। 

बालों की शाइन और सॉफ्टनेस के लिए

shining hair

प्रदूषण की वजह से बालों की शाइन और सॉफ्टनेस धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। ऐसे में आप कपूर का तेल इस्तेमाल करें। बालों में कपूर का तेल लगाने से बालों की शाइन और सॉफ्टनेस बनी रहेगी। 

डैंड्रफ से छुटकारा

अगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं तो कपूर के तेल को नींबू के रस में मिलाकर बालों में लगाएं। इससे आपके बालों में जमा डैंड्रफ पूरी तरह से निकल जाएगा। कपूर के तेल को नींबू के रस में मिलाकर बालों में 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर शैंपू से बाल धो लें।

जुओं से छुटकारा

hair problem

बालों में जुओं का होना आम बात है। खासतौर से लंबे बालों वाली महिलाओं के लिए जुओं से मुक्ति पाना मुश्किल होता है। अगर आप भी जुओं से परेशान हैं तो बाल धोने से पहले कपूर का तेल लगाएं। इससे आपको जुओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा कपूर का तेल लगाने से स्कैल्प भी साफ रहता है।

सफेद बाल होने पर लगाएं कपूर का तेल

अगर समय से पहले ही आपके बाल सफेद होने लगे हैं तो कपूर का तेल आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। कपूर का तेल बालों का काला रखने में मददगार है। 

हेयर फॉल से छुटकारा

hair fall pic

यदि आप हेयर फॉल से परेशान हैं तो कपूर के तेल से बालों में मालिश करने से आपको हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।