जानकारी काम की (Part 9) : गैस, कब्ज और एसिडिटी में रामबाण...

जानकारी काम की (Part 9) : गैस, कब्ज और एसिडिटी में रामबाण हैं ये उपाय, इन चीजों का अधिक सेवन करने से हो सकता है नुकसान

90
0
SHARE

जानकारी काम की (Part 9) : गैस, कब्ज और एसिडिटी में रामबाण हैं ये उपाय, इन चीजों का अधिक सेवन करने से हो सकता है नुकसान

गलत खान- पान की आदतों की वजह से गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पेट से संबंधित ये समस्याएं किसी को भी हो सकती हैं। पेट से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और उन्हीं चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए, जिनके सेवन से पाचन तंत्र ठीक तरीके से काम करें। आज हम आपको गैस, कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा पाने के उपाय बताएंगे। इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि इन समस्याओं से बचने के लिए किन चीजों के अधिक सेवन से परहेज करना चाहिए।

पेट से संबंधित समस्याओं से बचे रहने के लिए फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए

फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें

पेट से संबंधित समस्याओं से बचे रहने के लिए फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। अगर आप भी गैस, कब्ज या एसिडिटी की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं तो अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें। इसके अलावा इन समस्याओं से बचने के लिए अपनी डाइट में अदरक को शामिल करें। अदरक पेट से संबंधित समस्याओं में रामबाण इलाज है।

गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए चाय, कॅाफी के अधिक सेवन से परहेज करना चाहिए

चाय, कॅाफी का सेवन कम करें

गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए चाय, कॅाफी के अधिक सेवन से परहेज करना चाहिए। इन चीजों का अधिक सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या अधिक रहती है, उन्हें इन चीजों का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए।

जिन लोगों को अक्सर गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो जाती है, उन्हें कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों के अधिक सेवन से परहेज करना चाहिए

कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों का सेवन कम करें

अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करें। जिन लोगों को अक्सर गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो जाती है, उन्हें कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों के अधिक सेवन से परहेज करना चाहिए।

ब्रोकली, बीन्स और गोभी का सेवन अधिक मात्रा में करने से परहेज करना चाहिए

इन चीजों के अधिक सेवन से करें परहेज

गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए ब्रोकली, बीन्स और गोभी का सेवन अधिक मात्रा में करने से परहेज करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।