प्रियंका और निक जोनस की शादी का मेनू हुआ तैयार,जानने के लिए...

प्रियंका और निक जोनस की शादी का मेनू हुआ तैयार,जानने के लिए पढ़े।

58
0
SHARE

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अभी मुंबई में हैं। बताया जा रहा है कि वे जल्द जोधपुर के लिए रवाना होंगे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी जोधपुर में भव्य तरीके से होने जा रही है। दोनों फिलहाल मुंबई में हैं और जानकारी के मुताबिक जल्द वे जोधपुर के लिए रवाना होंगे जहां पर शादी से जुड़ी सभी रस्में होना है। इस बीच हम आपके लिए इस भव्य शादी से जुड़ी एक्सक्लूसिव खबर लेकर आए हैं और वह है मेहमाननवाजी को लेकर।

जी हां, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। खास तौर पर मेहमानों के खान-पान का ध्यान रखने के लिए स्पेशल शेफ खास तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर रहे हैं। मेहमानों के लिए खास तौर पर स्वादिष्ट व्यंजन होंगे। इसमें इंडियन और कॉन्टीनेंटल फूड शामिल किया जाएगा।

मतलब मेहमानों को इंडियन के साथ-साथ कॉन्टिनेंटल फूड परोसा जाएगा। उम्मेद भवन पैलेस में शादी के खाने की पूरी देख-रेख संभाल रहे शेफ ने बताया है कि, सांगरी की सब्जी, बाजरे की रोटी, मक्के की रोटी, राजस्थानी कड़ी पकोड़े, राजस्थानी थाली, दाल बाटी चूरमा सहित 70 से 80 पकवाल खास तौर पर तैयार किए जा रहे हैं।

भव्य शादी में मेहमानों के लिए जहां एक ओर इंडियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजन होंगे। वही जोधपुर के खास व्यंजनों को भी पसोसा जाएगा। इसमें जोधपुरी घेवर खास तौर पर परोसा जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के करीबी इस शादी में शामिल होंगे। निक के करीबी अमेरिका से पहुंचे हैं। इसलिए उनके पास इंडियन और कॉन्टिनेंटल डिशेज का अॉप्शन होगा। कॉन्टिनेंटल और चाइनीज फूड रखा जाएगा।

साथ ही खबर है की प्रियंका चोपड़ा की शादी के लिए निक दूल्हा-दुल्हन ही नहीं बल्कि परिवार वाले भी एक दम शाही अंदाज में पहुंचने वाले हैं। निक और प्रियंका अपने परिवार के साथ जोधपुर एयरपोर्ट से चॉपर के जरिए उम्मैद पैलेस पहुंचेगे।

प्रियंका चोपड़ा और निक ने शादी के लिए 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक पूरे होटल को बुक किया हुआ है। इस दौरान किसी भी अन्य को होटल में रूम नहीं दिए जा रहे हैं।

ताज उम्मैद भवन पैलेस को कुल 4 दिनों के लिए बुक किया गया है। इन चार दिनों के किराए की बात करें तो प्रियंका को करीब 4 करोड़ के आसपास अपनी शादी पर खर्च करना होगा।