बड़ी खबर : दिवाली से पहले देश की जनता निकलेगा दिवाला।

बड़ी खबर : दिवाली से पहले देश की जनता निकलेगा दिवाला।

55
0
SHARE

दिवाली से पहले किचन का बजट एक बार फिर से बिगड़ सकता है। तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

गुरुवार पहली नवंबर से देशभर में सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इसके अलावा 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हो गया है।

इंडियन ऑयल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पहली नवंबर से दिल्ली में 14.2 किलो के सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें 2.94 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़कर 505.34 रुपए प्रति सिलेंडर कर दी गई हैं।

इसी तरह कोलकाता में सिलेंडर का दाम 505.64 रुपए से बढ़कर 508.70 रुपए, मुंबई में 500.11 रुपए से बढ़कर 503.11 रुपए और चेन्नई में 490.83 रुपए से बढ़कर 493.87 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है।

LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, सब्सिडी के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा

LPG सिलेंडर का दाम 500 रुपये के पार हुआ, लेकिन खाते में आने वाली सब्सिडी में 56 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी।

7 शहरों में IOC फैलाएगी शहरी गैस नेटवर्क का जाल, 5463 करोड़ रुपए का होगा निवेश

बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में तो और भी बढ़ोतरी हुई है और देश के चारों महानगरों में इसका दाम 900 रुपए के पार हो गया है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 60 रुपए बढ़कर 939 रुपए का हो गया है।

इसी तरह कोलकाता में इसका दाम 907 रुपए से बढ़कर 969.5 रुपए, मुंबई में 851 रुपए से बढ़कर 912 रुपए और चेन्नई में 896 रुपए से बढ़कर 958 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है।