बुरी खबर : देश की आवाम पर फिर पड़ी महंगाई की मार।

बुरी खबर : देश की आवाम पर फिर पड़ी महंगाई की मार।

54
0
SHARE

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती महंगाई के बीच एलपीजी सिलेंडर का दाम भी लगातार बढ़ रहा है देश के कई हिस्सों में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपए से ऊपर चल रहा है।

पेट्रोल और डीजल के बाद घरेलू गैस सिलेंडर पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। देश के कई इलाकों से खबर आ रही है कि वहां पर बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपए से अधिक हो गया है या उसके करीब है। 14.2 किलो के इस सिलेंडर दाम में पिछले महीने के मुकाबले 200 रुपए से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है।

कर्नाटक के कई जिलों में यह 1000 रुपए के पार बिक रहा है। बीदर में इसका मूल्य 1015 रुपए है, जबकि राजधानी बेंगलुरु और मंगलौर में भी इसका दाम 1000 के करीब है।

बिहार की राजधानी पटना में इसका दाम 1039 रुपए है, जबकि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यह 1017 रुपए के दाम में बिक रहा है।

पश्चिम बंगाल के पहाड़ी शहर दार्जिलिंग में यह 1,111 रूपए के दाम में बिक रही है, जबकि मिजोरम के आइजोल में इसका दाम 1,018 रुपए है।

जम्मू में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम 1,003 रुपए है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में यह 1000 से सिर्फ 1 रुपए कम यानी 999 रुपए में बिक रही है।

हालांकि देश की राजधानी दिल्ली में यह 942 रुपए में मिल रहा है। जबकि कोलकाता और चेन्नई जैसे मेट्रो सिटीज में इसका दाम क्रमशः 971 और 969 रुपए में मिल रहा है।

आपको बता दें कि एलपीजी का दाम पेट्रोल-डीजल की तरह रोज नहीं बल्कि हर महीने निर्धारित होता है। इसलिए जो दाम अभी है, वह लगभग एक महीने तक चलेगा। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच उपभाक्ताओं के लिए यह एक और महंगाई की मार है।