ब्रेकिंग न्यूज़ : इंडोनेशिया में हुआ सबसे बड़ा विमान हादसा

ब्रेकिंग न्यूज़ : इंडोनेशिया में हुआ सबसे बड़ा विमान हादसा

74
0
SHARE

इंडोनेशिया की लॉयन एयरलाइन का विमान सोमवार सुबह क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 189 यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ सभी के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

इंडोनेशिया की लॉयन एयरलाइन का विमान सोमवार सुबह क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 189 यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ सभी के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया।

कुछ ही महीने पहले सेवा में लिया गया बोइंग-737 मैक्स विमान जकार्ता से उड़ान भरने के बाद रडार से गायब हो गया और इसे जकार्ता लौटने के लिए कहे जाने से पहले ही यह जावा के समुद्र में गिर गया।

आपको बता दें कि लॉयन एयरलाइन तेजी से उभरती लो कॉस्ट एयरलाइन है, जिसके सेफ्टी रिकॉर्ड्स इतने अच्छे नहीं है। ये प्राइवेट एयरलाइन 1999 में शुरू हुई थी।

हर दिन लॉयन एयरलाइन की 17,000 हजारे से ज्यादा द्वीपों में और इंटरनेशनल फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बात की जाए तो मलेशिया बेस्ड एयर एशिया के बाद ये देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है।

इंडोनेशिया की एविएशन सेफ्टी को लगा बड़ा झटका
सोमवार से पहले किसी बड़ी दुर्घटना में इस एयरलाइन का नाम आखिरी बार 2004 में सामने आया था।

सोमवार को हुई इस दुर्घटना से इंडोनेशिया की एविएशन सेफ्टी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि यूरोपियन यूनियन और अमेरिका ने उस पर से बैन हटा लिया था।

सुरक्षा मानकों को देखते हुए 2007 में यूरोपियन यूनियन ने इंडोनेशियन एयरलाइंस को बैन कर दिया था। लॉयन एयरलाइंस की फ्लाइट्स को 2016 में यूरोप के लिए उड़ान भरने की अनुमति मिली। जब कि अन्य इंडोनेशियन एयरलाइंस पर से बैन इस साल की शुरुआत में हटाया गया था।

वहीं अमेरिका ने भी 2016 में इंडोनेशियन एयरलाइंस पर से बैन हटाया था। पिछले महीने भी लॉयन एयरलाइन के दो विामान दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचे थे। जिसके बाद एयरलाइंस को अपनी सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश भी जारी किए गए थे।