भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने दिया विपक्ष पर...

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने दिया विपक्ष पर जोरदार बयान।

60
0
SHARE

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बीजेडी समेत विपक्षी दलों को मोदी-फोबिया हो गया है। उन्होंने नवीन पटनायक की सरकार और नौकरशाही पर भ्रष्टाचार के जमकर आरोप लगाए।

ओडिशा के अफसरों को चेतावनी दी कि वे चाटुकारिता बंद करके सीधे रास्ते पर आ जाएं। ओडिशा में अगली सरकार बीजेपी की होगी। ऐसे चापलूस और भ्रष्ट अफसरों लंबी खबर ली जाएगी।

वह पुरी में महिला मोरचा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय सम्मेलन में ओडिशा सरकार पर जमकर बरसे। सम्मेलन में वक्ताओं के निशाने पर रहे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक।

बीती 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीन सरकार भ्रष्टाचार के ताबड़तोड़ आरोप लगाए थे। इसके बाद तो बीजेपी नेता और भी मुखर हो गये। महिला मोरचा के सम्मेलन में सबसे पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीधे नवीन पटनायक पर निशाना साधा।

उसके बाद अमित शाह ने का भाषण ही नवीन पर हमलों से शुरू हुआ और खतम भी उसी पर हुआ। इस बीच वह मोदी की प्रशंसा करते रहे।

शाह ने कहा कि नवीन पटनायक की सरकार भ्रष्ट अफसर चला रहे हैं। बीजेडी सरकार शासन का अधिकार खो चुकी है। परिवर्तन का वक्त आ चुका है।

बीते 18 सालों में नवीन पटनायक सरकार के अफसरों ने ओडिशा को जमकर लूटा है। बीजेडी नेताओं ने उन्हें ऐसा मौका दिया है। ओडिशा गरीब होता जा रहा है।

बीजेपी अध्यक्ष ने अफसरों को ललकारते हुए कहा कि परिवर्तन होना तय है। अफसर चाटुकारिता छोड़कर जनता के काम इमानदारी से करें। भ्रष्ट अफसरों को भाजपा की सरकार बख्शेगी नही।

उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र की महिलाएं ओडिशा की महिलाओं को घर-घर जाकर समझाएं और मोदी सरकार की उपलब्धियों की बाबत विस्तार से बताएं।

शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं में ओडिशा को 4.46 लाख करोड़ की आर्थिक मदद की है। यह पैसा आम जनता तक नहीं पहुंचा।

केंद्र की 129 योजनाएं कहां चली गयीं। नवीन को हिसाब देना पड़ेगा। पटनायक के शासन में महिलाएं तक सुरक्षित नहीं है। महिला के विरुद्ध अपराध 39 प्रतिशत तक बढ़े हैं।

दहेज हत्याओं में ओ़डिशा चौथे नंबर पर है तो बाकी अपराधों में 6ठें नंबर पर। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत की योजना पटनायक ने ओडिशा में लागू न करके यहां की जनता के जीवन से खिलवाड़ किया है।

इसी तरह किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। किसान का अनाज मंडी तक पहुंच ही नहीं पाता। बिचौलिये खा जाते हैं।

कानून व्यवस्था पर हल्ला बोलते हुए शाह ने कहा कि बीते तीन साल में ओडिशा में 14 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्याएं की जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को पांच साल का मौका दें देखिएगा ओडिशा नंबर एक का राज्य बन जाएगा। इस अवसर केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम, प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा, महामंत्री अरुण सिंह, केवी सिंह देव व कई महिला पदाधिकारियों ने भी विचार रखे।