भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि , इससे होगा बहुत बड़ा फायदा

भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि , इससे होगा बहुत बड़ा फायदा

66
0
SHARE

इस समय की सबसे बड़ी खबर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से प्राप्त हो रही है। बताया जा रहा है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा भारत का स्वदेशी अंतरिक्ष सूट बना लिया गया है।

वहीं सूत्रों के हवाले से यह खबर भी प्राप्त हो रही है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्वदेशी स्पेस सूट तैयार कर लिया है। भगवा रंग का ये स्पेस सूट साल 2022 के अंतरिक्ष मिशन के लिए करीब दो साल में तैयार किया गया है।

इसरो ने गुरुवार को ‘बेंगलुरू अंतरिक्ष एक्सपो’ में इसके प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया। सूट को तिरुअनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में विकसित किया गया है।

इस रंग को चुनने की जब नासा से वजह पूछी गई तो बताया गया था कि सुरक्षा और खोज के लिहाज से यह चटखदार रंग बहुत मददगार होता है।

नासा के ब्रायन डेनियल बताते हैं कि अंतरिक्ष में यह रंग बचाव और खोज के लिहाज से बहुत ही विजिबल (दृश्य) है, इसीलिए इसे चुना गया।

गौर करने पर पाएंगे कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राहत और बचाव एजेंसियां भी ज्यादातर इसी रंग की वर्दी का इस्तेमाल करती हैं। इसीलिए माना जा रहा है कि इसरो ने भी नासा की तर्ज पर इसका रंग नारंगी रखा।