ये जीरा है बड़े काम का, जानिए इसके छुपे हुए गुणों को।

ये जीरा है बड़े काम का, जानिए इसके छुपे हुए गुणों को।

111
0
SHARE

मोटापा आजकल आम व्यक्ति की एक साधारण समस्या बन गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएँगे जीरा के उपयोग से आप कैसे अपने मोटापे को नियंत्रित कर सकते हैं..?

बता दें कि जीरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लामेट्री के तत्व पाए जाते हैं। जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। जीरा एक डाइटरी फाइबर, लौह, कैल्सियम, पोटैशियम जिंक, विटामिन और मैग्निसियम का बहुत अच्छा स्रोत्त हैं।

यह तत्व शरीर के अतिरिक्त चर्बी को नष्ट कर शरीर को स्वस्थ बनाते हैं। साबुत जीरा और जीरे के पावडर दोनों का उपयोग स्वास्थ सुधार के लिए किया जा सकता है। आइए जानते है जीरा हमारी अतिरिक्त चर्बी को कम करने में किस तरह लाभकारी है।।

जीरा को मोटापा खत्म करने का रामबाण इलाज माना जाता है। जीरा हमारे शरीर की मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाकर अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में भी सहायक होता है। जीरा हमारे शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के अलावा पाचन क्रिया को सुचारु रूप से संचालित करता है।

इसके सेवन से गैस बनना, उल्टी-दस्त, जी मिचलाना जैसे अनेक पेट संबंधी बिमारियों से राहत मिलती है। जीरा के सेवन से हम शरीर का वजन तेज़ी से कम करने के साथ शरीर को फिट बना सकते हैं। इसके लिए…

– शहद या दही में जीरा पाउडर मिलाकर रोजाना एक ग्लास पानी के साथ सेवन करने से मोटापा जल्दी नियंत्रित हो जायेगा।

– रोजाना सिर्फ एक चम्मच जीरे के सेवन से आपका वजन लगभग 3 गुना तक कम हो सकता है।

– रात में एक चम्मच जीरा पानी में भीगकर सुबह उस्पनी को गर्म करके पीने से हमारे शरीर में अतिरिक्त चर्बी एकत्रित नहीं हो पाती और धीरे-धीरे हमारा वज़न कम होने लगता है।