राम मंदिर के निर्माण मामले पर बोले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री।

राम मंदिर के निर्माण मामले पर बोले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री।

100
0
SHARE

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने से कोई ताकत नही रोक सकती है। मामला सर्वोच्च न्यायालय में है फिर भी बाबर के नाम की ईंट रखने नही दी जाएगी।

भगवान राम की नगरी अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर बीते तीन दिन से माहौल बेहद गरम है। संत-महात्मा के साथ ही नेता भी लगातार बयान दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखीमपुर खीरी में राम मंदिर को लेकर हुंकार भरने के साथ मुगल शासक बाबर पर भी जोरदार प्रहार किया।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज यहां पर एक शॉपिंग मॉल का उद्घाटन किया। इसके बाद राम मंदिर को लेकर मीडिया को बड़ा बयान किया।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने से दुनिया की कोई ताकत नही रोक सकती है। यह मामला सर्वोच्च न्यायालय के अधीन है फिर भी अयोध्या में बाबर के नाम की एक भी ईंट रखने नही दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा अयोध्या में बाबर के नाम की एक ईंट भी नहीं लगने देगी। उन्होंने साफ कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बाबर या अन्य किसी आक्रमणकारी के नाम की इमारत या स्मारक नहीं बनेगा। अयोध्या विवाद पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर का मामला कोर्ट में चल रहा है।

इस पर फिलहाल कुछ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम अभी तारीख नहीं बता सकते हैं। अयोध्या में भव्य मंदिर बनेगा, जरूर बनेगा लेकिन कब बनेगा यह तारीख नहीं बता पाएंगे।

उन्होंने सरयू नदी के किनारे भगवान राम की भव्य प्रतिमा की भी बात कही। उन्होंने कहा कि प्रतिमा बनाने से किसी ने नहीं रोका है। अयोध्या का विकास किया जाएगा और इसके लिए बहुत काम किया जा रहा है।

मंदिर बनने में कितना वक्त लगेगा, यह अभी नहीं बताया जा सकता है। मंदिर की बजाय अयोध्या में राम की बड़ी प्रतिमा बनवाने की तैयारी चल रही है।

इससे राम मंदिर का मुद्दा भटकेगा तो नहीं, इसके जवाब में उन्होंने कहा मंदिर मुद्दा न्यायालय में लंबित है। राम की बड़ी प्रतिमा भी लगेगी और मंदिर भी बनेगा।

यह भी बताया कि प्रतिमा कितनी ऊंची बनेगी, यह अभी नहीं बताया जा सकता। मंदिर के मुद्दे को उन्होंने कहा कि एक जनेवधारी ने ही मंदिर के मुद्दे में अड़ंगा लगा रखा है। लोग भली जानते हैं कि वहां राम मंदिर का निर्माण कौन कराना चाह रहा था। कौन रुकवाना चाह रहा था।

केशव प्रसाद मौर्य ने आज यहां एलआरपी रोड पर फन मॉल का उद्घाटन किया। उनके साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद थे। डिप्टी सीएम व सुनील बंसल हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड पर पहुंचे।

वहां से उनका काफिला फन मॉल पहुंचा। मॉल के उद्घाटन के बाद डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के सवाल पर कहा कि मंदिर बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।