विवेक तिवारी हत्याकांड मामलाः स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी को मिली नौकरी।

विवेक तिवारी हत्याकांड मामलाः स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी को मिली नौकरी।

54
0
SHARE

स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को नगर निगम लखनऊ में केंद्रीयकृत सेवा के तहत नौकरी का प्रावधान किया गया। कल्पना को जनसंपर्क अधिकारी का पद प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी की मुलाकात के चंद घंटे बाद ही सरकारी मशीनरी से गति पकड़ ली। लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी उनके आवास पर पहुंचे और शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर कार्यालय चले गए। इसके कुछ देर बाद ही कल्पना तिवारी को नगर निगम लखनऊ में जनसंपर्क अधिकारी का पद प्रदान किया गया है।

स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को नगर निगम लखनऊ में केंद्रीयकृत सेवा के तहत नौकरी का प्रावधान किया गया। कल ही लखनऊ के मेयर संयुक्ता भाटिया ने उनको नौकरी का आश्वासन दिया था। इसके बाद आज उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कल्पना तिवारी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट कराई।

मुख्यमंत्री ने विवेक तिवारी की घटना को अत्यन्त दु:खद बताते हुए उनकी पत्नी, बच्चों तथा अन्य शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। इसके बाद कहा कि इस जघन्य कृत्य के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार की एसआईटी ने विवेचना कार्य प्रारम्भ कर दिया है।

सरकार की तरफ से स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी को 25 लाख रुपया की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही उनकी दोनों दोनों पुत्रियों पांच-पांच लाख रुपया की एफडी के माध्यम से आर्थिक सहायता तथा स्वर्गीय विवेक तिवारी की माता को पांच लाख रुपया की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनके परिवार की आवास सम्बन्धी समस्या का समुचित समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।