सरसों के तेल के उपयोग, फायदे और नुकसान

सरसों के तेल के उपयोग, फायदे और नुकसान

186
0
SHARE

सरसों के तेल के उपयोग, फायदे और नुकसान

भारतीय रसोई में सरसों का तेल (Mustard Oil) सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला तेल है। क्योंकि अधिकतर घरों में सरसो के तेल में ही सब्जियां बनाई जोती है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सरसो के तेल में सिर्फ खाना नहीं बनता है, बल्कि सरसों का तेल स्किन और स्वास्थ्य को भी अनगिनत लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सरसों का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सरसों के तेल में ओमेगा 3, ओमेगा 6, विटामिन ई, जैसे तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिए लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं सरसों के तेल के क्या-क्या उपयोग, फायदे और नुकसान होते हैं।

सरसों के तेल का उपयोग

– सरसों के तेल का उपयोग अचार बनाने के लिए किया जा सकता है।

– सरसों के तेल का इस्तेमाल सब्जी बनाने के लिए किया जा सकता है।

– सरसों के तेल से मालिश की जा सकती है।

– सरसों का तेल बालों में लगाया जा सकता है।

– सरसों के तेल का इस्तेमाल त्वचा पर लगाने के लिए किया जा सकता है।

– दालों में तड़का लगाने के लिए सरसों के तेल का उपयोग किया जा सकता है।

सरसों के तेल के फायदे

– सरसों के तेल से मालिश करने से जोड़ों के दर्द (Joint pain), गठिया और मांसपेशियों (Muscles pain) में होने वाले दर्द से निजात पाया जा सकता है। क्योंकि सरसों के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो दर्द को कम करने में मददगार साबित होता है।

-सरसों का तेल कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि सरसों के तेल में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद करते हैं।

– सरसों का तेल दांतों और मसूड़ों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को दांत या मसूड़ें में दर्द की शिकायत हो, तो उसे सरसों के तेल में हल्का सा नमक मिलाकर लगाना चाहिए। इससे दर्द और सूजन दोनों कम होते हैं।

– सरसों का तेल भूख को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए जिन लोगों को भूख कम लगती है, उनको सरसों के तेल में बने खाने का सेवन करना चाहिए।

– सरसों का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड मौजूद होता है। इसलिए सरसों का तेल लगाने से बाल मजबूत होते हैं।

– सरसों का तेल स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सरसों के तेल में ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड , एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसको त्वचा पर लगाने से त्वचा संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

– सरसों का तेल सूखे और फटे होंठों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सरसों के तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होता है। इसलिए इसको लगाने से होंठ मुलायम होते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले नाभि में सरसों का तेल लगाना चाहिए।

सरसों के तेल के नुकसान

– सरसों के तेल का अधिक मात्रा में सेवन हार्ट को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

– गर्भवती महिलाओं को अधिक मात्रा में सरसों के तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

– सरसों के तेल से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। ऐसे में उनको खुजली और सूजन की शिकायत हो सकती है।

– सरसों के तेल का अधिक मात्रा में सेवन करने से एनीमिया (Anemia) और सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। क्योंकि सरसों के तेल में यूरिक एसिड की उच्च मात्रा पाई जाती है।