ठंठ से ठिठुरा उत्तर भारत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।

ठंठ से ठिठुरा उत्तर भारत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।

65
0
SHARE

ठंड का कहर रहेगा बरकरार, मौसम विभाग ने जताई बारिश व बर्फबारी की संभावना

प्रदेश वासियों को अभी कड़ाके की ठंड से निजात मिलने की संभावना नहीं है। इसकी वजह यह है कि बुधवार को ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी व बारिश हो सकती है। 18 जनवरी तक पश्चिमी हवाएं सक्रिय रहेंगी, जिससे ठंड बरकरार रहने वाली है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि 17 से 19 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। वहीं 19 जनवरी दोपहर बाद से मौसम फिर से करवट बदलेगा। 20 व 21 जनवरी को कुल्लू, लाहौल स्पीति, मंडी, सिरमौर, चंबा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में व्यापक बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में मंगलवार को अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। निचले व मैदानी इलाकों में आसमान साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार प्रदेश के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक रहा।

उधर, जिला कुल्लू व लाहुल की ऊंची चोटियों में मंगलवार को भी हल्का हिमपात हुआ है। जबकि रोहतांग दर्रे में छह फीट से अधिक बर्फ पड़ी हुई है। जबकि घाटी के निचले क्षेत्रों में दिनभर मौसम साफ रहने के बाद दोपहर बाद बादल छा गए। आज लाहुल के लिए तीन उड़ानें हुई जिनमें 78 लोग आर-पार हुए।

घाटी में बर्फबारी होने से किसान व बागवान खुश

पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद किसानों व बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। इससे ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को भी कुछ चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। गर्मियों में देश व दुनिया के सैलानियों को बर्फ के दीदार करवाने वाले रोहतांग दर्रे में छह फुट से अधिक बर्फ की मोटी परत बिछ चुकी है।

पहाड़ों पर लगातार हो रही ब़र्फबारी से एक ओर जहां गर्मियों में पानी की कमी नही होगी। वहीं फसलें भी उम्दा होगी। रोहतांग सहित बारालाचा दर्रे व कुंजम पास, शिंकुला दर्रे सहित समस्त ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हो रही है।

घाटी में भी बादल छाए है, पहाड़ों पर बर्फ के फाहे गिरने का दौर जारी है। वहीं लाहुल व मनाली घाटी बादलों से ढकी है। बादल छा जाने से ठंड बढ़ा है। हालांकि मनाली की उझी घाटी के लोग अब देव प्रतिबंध के चलते फरवरी अंत तक बगीचों का रुख नही करेंगे लेकिन लगातार हो रही ब़र्फबारी से किसान बागवान खुश है। नेहरुकुंड में बर्फ के बीच पर्यटकों की मस्ती जारी है। पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों नेहरुकुंड स्नो प्वाइंट बना है। सैलानियों को मनाली व आसपास के क्षेत्रों में ही बर्फ के दीदार हो रहे है।

यहां सैलानी बर्फ के अनेकों खेलो स्नो स्कूटर, स्नो स्लेज, माउंटेन बाइक, घुड़सवारी जैसी खेलों का आनंद ले रहे हैं। साथ ही फोटोग्राफी कर अपने भ्रमण को यादगार बना रहे है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल जनवरी महीने में सैलानियों की संख्या अधिक देखने को मिली है। बर्फबारी के बाद एक बार फिर सैलानियों का आना जारी हो गया है।