श्रीलंका में फैला सियासी घमासान, डाले एक नजर।

श्रीलंका में फैला सियासी घमासान, डाले एक नजर।

62
0
SHARE

श्रीलंका में पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच रविवार को निवर्तमान पेट्रोलियम मंत्री को बंधक बनाने की कोशिश कर रही भीड़ पर उनके बॉडीगार्ड ने फायरिंग कर दी।

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में राजनीतिक उठापटक के बीच काफी गहमागहमी है। रविवार को निवर्तमान पेट्रोलियम मंत्री को बंधक बनाने की कोशिश कर रही भीड़ पर उनके बॉडीगार्ड ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो लोग घायल हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निवर्तमान पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन रणतुंगा निवर्तमान प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के समर्थक हैं। रविवार को राष्ट्रपति सिरिसेन के समर्थकों की भीड़ ने उन्हें घेरकर बंधक बनाने की कोशिश की।

रणतुंगा के साथ चल रहे बॉडीगार्ड ने मौखिक चेतावनी के बाद भीड़ पर फायरिंग की जिसमें दो लोग घायल हो गए। रणतुंगा को किसी तरह का नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर जांच जारी है।

बता दें कि श्रीलंका के राष्‍ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्‍त करते हुए महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिला दी थी। इसके बाद उन्‍होंने संसद को निलंबित कर दिया है।

सियासी घटनाक्रम में विक्रमसिंघे अपने प्रधानमंत्री होने का दावा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ महिंदा राजपक्षे अपने पक्ष में समर्थन जुटा रहे हैं। इस तरह वहां राजनैतिक संकट जारी है।