सावधान : आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है इन चीजों का...

सावधान : आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है इन चीजों का सेवन।

81
0
SHARE

मोमोज या मैदे से बने खाद्य पदार्थ के कई साइड इफेक्‍ट भी हैं क्‍योंकि मैदा परिष्‍कृत गेंहू का आटा होता है, इसमें फाइबर नही होता है। मैदे को सफेद और चमकदार बनाने के लिए बेंजोइल परऑक्साइड से ब्‍लीच किया जाता है।

मोमोज का भारत मे काफी तेजी से प्रचलन बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह बड़ी ही आसानी से कही पर भी रास्ते में खरीदा जा सकता है।

लेकिन, क्या आपको पता है कि मोमोज का आपके शरीर पर कितना बड़ा नुकसान होता है? दरअसल मोमोज मैदा से बनाया जाता है।

मोमोज या मैदे से बने खाद्य पदार्थ के कई साइड इफेक्‍ट भी हैं क्‍योंकि मैदा परिष्‍कृत गेंहू का आटा होता है, इसमें फाइबर नही होता है।

मैदे को सफेद और चमकदार बनाने के लिए बेंजोइल परऑक्साइड से ब्‍लीच किया जाता है। इसके अलावा इस कई दूसरे तरह के कैमिकल्स मसलन- Azodicarbonamdide, chlorinegas भी इसमें मिलाया जाता है। यह कैमिकल्स मैदे को सॉफ्ट बनाते हैं।

मैदे में मिले ये कैमिकल्स आंतों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे आंतों में इंसुलिन बनाने की क्षमता घटती है। जैसा की आप सभी जानते हैं कि पैंक्रियास का हमारे शरीर मे एक अहम भूमिका होती है।

जिसकी मदद से हमारे बॉडी का शुगर लेवल का स्तर ठीक रहता है। लेकिन, मैदे को ब्लीच करने में उपयोग होने वाली कई सामग्रियों का आपके पैंक्रियास पर सीधा असर होता है, जो पैंक्रियास के कार्य को प्रभावित करती है।

पैंक्रियास के ठीक न रहने से इन्सुलिन हार्मोन का सेक्रेशन सही ढंग से नही हो पाता है और आपको मधुमेह की समस्या से गुजरना पड़ सकता है।