Video : Dosa for Rupees One Only

Video : Dosa for Rupees One Only

82
0
SHARE

Video : Dosa for Rupees One Only

अगर आप महानगरों में रहते हैं और दक्षिण भारत के सबसे चर्चित पकवानों में से एक डोसा पसंद करते हैं तो इसे खाने पर आज कम से कम पचास रुपए ज़रूर खर्च करते होंगे।

बड़ी दुकानों और महंगे होटल-रेस्तरां में एक डोसा की कीमत सौ रुपए से लेकर एक हज़ार रुपए तक भी पहुंच सकती है। लेकिन आंध्र प्रदेश में एक महिला है, जो एक रुपए में एकडोसा देती हैं। हैरानी की बात है कि कई लोगों के कहने के बावजूद वो अपने डोसा के दामबढ़ाने को राज़ी नहीं हैं।

पहले वो एक रुपए में चार डोसा देती थीं, महंगाई बढ़ी तो एक रुपए में दो डोसा हो गए और अब एक रुपए में एक डोसा। तमाम दिक्कतों के बावजूद वो दाम बढ़ाने को राज़ी नहीं हैं।

Source : BBC