जानिए देश की जनता को मोदी जी पर है कितना भरोसा, सर्वे...

जानिए देश की जनता को मोदी जी पर है कितना भरोसा, सर्वे में आई चौंकाने वाली रिपोर्ट।

68
0
SHARE

भारत देश के 63% लोग नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते हैं। वहीं, 50% लोगों का कहना है कि देश के बेहतर भविष्य के लिए मोदी को दूसरा कार्यकाल भी मिलना चाहिए।

यह बात एक ऑनलाइन सर्वे में सामने आई है। यह सर्वे न्यूज पोर्टल डेलीहंट और नील्सन इंडिया ने कराया था। इस सर्वे में देश और विदेश में रहने वाले करीब 54 लाख लोगों से उनके विचार जाने गए।

सर्वे के मुताबिक, 64% लोगों ने 2014 की तरह नरेंद्र मोदी पर अपना विश्वास बरकरार रखा है। साथ ही, चार साल के कार्यकाल में उनके नेतृत्व को लेकर संतुष्टि जाहिर की है।

कांग्रेस पार्टी ने इस सर्वे को बेकार और झूठा कहा है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘मोदी सरकार पर लोगों का विश्वास खत्म हो रहा है और भाजपा पांचों राज्यों के चुनाव में बुरी तरह हारने वाली है। ऐसे में भाजपा दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए झूठे सर्वे करा रही है।’’

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सर्वे में दावा किया गया कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लोगों को अब भी मोदी पर विश्वास है। हालांकि, तेलंगाना अकेला ऐसा राज्य है, जो इस ट्रेंड से अलग है। वहीं, मिजोरम में इस ट्रेंड पर बात नहीं की गई।

सर्वे के मुताबिक, 60% लोगों ने उच्च स्तर पर मौजूद भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए मोदी पर विश्वास जताया है। वहीं, इस मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से आगे रखा गया है।

62% लोगों का विश्वास है कि राष्ट्रीय आपदा के वक्त देश का नेतृत्व करने में नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा सक्षम हैं। इस लिस्ट में राहुल गांधी को 17%, अरविंद केजरीवाल को 8%, अखिलेश यादव को 3% और मायावती को 2% वोट मिले हैं। डेलीहंट और नील्सन इंडिया ने स्पष्ट किया है कि इस सर्वे में किसी भी तरह का राजनीति हस्तक्षेप नहीं था।